देश की खबरें | आगरा में महिला की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस के अनुसार फतेहाबाद थाना क्षेत्र में करीब साढ़े चार बजे शाम को यह घटना हुई मंजू (47) अदालत से लौट रही थी और इसी दौरान उसे गोली मार दी गई।

पुलिस के अनुसार फतेहाबाद थाना क्षेत्र में करीब साढ़े चार बजे शाम को यह घटना हुई मंजू (47) अदालत से लौट रही थी और इसी दौरान उसे गोली मार दी गई।

फतेहाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अमरदीप ने बताया कि “थाना फतेहाबाद इलाके में मंजू की गोली मारकर हत्या कर दी गई।”

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया जांच में महिला के पति पर ही हत्या का संदेह है। उन्होंने कहा कि पुलिस पति की तलाश कर रही है।

एसीपी ने बताया कि करीब 15 साल पहले मंजू की मनोज से शादी हुई थी और बाद में दोनों के बीच विवाद हो गया और मामला अदालत तक पहुंच गया।

उन्होंने कहा कि मंजू का पति मनोज से गुजारा भत्ता का मामला अदालत में चल रहा है और अदालत से ही लौट रही थी।

एसीपी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू