देश की खबरें | बेंगलुरु में चलती कार में महिला से बलात्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु के एक पार्क में बैठी एक महिला का अपहरण कर चलती कार में उससे बलात्कार करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बेंगलुरु, 31 मार्च बेंगलुरु के एक पार्क में बैठी एक महिला का अपहरण कर चलती कार में उससे बलात्कार करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि चार लोगों ने 25 मार्च को रात करीब 10 बजे कोरमंगला के ‘नेशनल गेम्स विलेज पार्क’ में बैठी महिला का अपहरण कर लिया और वे उसे कार में ले गए।

उसने बताया कि आरोपियों ने महिला से चलती कार में कथित रूप से बलात्कार किया और उसे 26 मार्च की सुबह उसके घर के पास छोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी तो उसे ‘‘गंभीर परिणाम’’ भुगतने होंगे।

उसने बताया कि पीड़िता का बाद में उपचार किया गया और इस मामले में पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हम मामले की जांच कर रहे हैं। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड