देश की खबरें | दिल्ली में पति की हत्या करने के आरोप में महिला, प्रेमी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी इलाके में अपने पति की हत्या करने के आरोप में 32 वर्षीय महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 15 मई दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी इलाके में अपने पति की हत्या करने के आरोप में 32 वर्षीय महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने आरोपियों की पहचान कालकाजी निवासी स्वर्णाली घोष और मोहनपाल उर्फ शांतुन (35) के रूप में की है।
पुलिस ने कहा कि उन्हें शुक्रवार को अर्जुन घोष नामक एक व्यक्ति की उसके घर पर हत्या की सूचना मिली थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति का शव बिस्तर पर था और उसकी गर्दन पर चोट के निशान थे।
जांच के दौरान स्वर्णाली ने अपने प्रेमी की मदद से अर्जुन की हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) ईशा पांडे ने बताया कि शांतुन पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के लिए रवाना होने वाला था,उसे साकेत में एक मॉल के पास से पकड़ा गया।
स्वर्णाली ने पुलिस को बताया कि उसका दो साल से शांतुन से प्रेम प्रसंग था। उसने पुलिस को यह भी बताया कि वह घरेलू हिंसा से पीड़ित थी और इसलिए उसने अपने पति अर्जुन को खत्म करने का फैसला किया।
पुलिस ने बताया कि शांतुन ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपड़े साकेत में एक नाले में फेंक दिए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)