देश की खबरें | आगरा में लाल बत्ती पर महिला कार से कूदी, शोर मचाने पर लोगों ने चालक पति को पकड़ा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

आगरा, सात नवंबर आगरा में शनिवार को एमजी रोड की लाल बत्ती पर महिला कार से कूद गई और उसके शोर मचाने पर लोगों ने कार सवार को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।

महिला के मुताबिक उसका नाम रूबी कुशवाह है और उसकी शादी ग्वालियर निवासी मान सिंह से हुई है एवं एक बेटे और बेटी के साथ ग्वालियर में ही रहती है जबकि पति गाड़ी चलाता है।

यह भी पढ़े | दिल्ली में इस साल डेंगू से एक भी व्यक्ति की नहीं गई जान, CM केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को सक्रिय भागीदारी के लिए बधाई दी.

रूबी ने आरोप लगाया कि पति बहाने से उसे कार में बिठाकर आगरा लाया जिसकी पिछली सीट पर उसका एक दोस्त भी बैठा हुआ था।

महिला ने आरोप लगाया कि पति ने रास्ते में नशीला पदार्थ मिलाकर चाय पिलाई जिससे वह बेहोश हो गयी।

यह भी पढ़े | MP By-Election Exit Poll 2020: India Today-Axis My India के एग्जिट पोल में बीजेपी को 16-18, कांग्रेस को 10-12 सीटें मिलने के अनुमान.

रूबी का आरोप है कि कार की पिछली सीट पर बैठे पति के दोस्त ने रस्सी से उसका गला घोंटा और मृत समझ वे आगरा लाश फेंकने आए थे तभी उसे होश आ गया और वह प्रताप पुरा चौराहे की लाल बत्ती पर कार से कूद गई और शोर मचा दिया।

इस संबंध में सदर थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि मानसिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)