देश की खबरें | छेड़छाड़ के प्रयास के विरोध के दौरान घायल हुई महिला, आंखों की रोशनी गई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे जिले में छेड़छाड़ के प्रयास का विरोध करने के दौरान घायल हुई महिला की आंखों की रोशनी चली गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुणे, छह नवंबर महाराष्ट्र के पुणे जिले में छेड़छाड़ के प्रयास का विरोध करने के दौरान घायल हुई महिला की आंखों की रोशनी चली गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
घटना मंगलवार रात को जिले की शिरौर तहसील में उस वक्त हुई जब खेतिहर मजदूर महिला शौच के लिए गई। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया था।
महिला (37) ने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो हमलावार ने उसकी आंखों पर वार किया और वहां से फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक अभिनव देशमुख ने शुक्रवार को कहा कि महिला का सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि हमले में उसकी दोनों आंखों की रोशनी पूरी तरह चली गई है।
यह भी पढ़े | Unnao cases: दिल्ली हाईकोर्ट ने सजा के खिलाफ कुलदीप सिंह सेंगर की अपील स्वीकार की.
उन्होंने कहा कि पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
उन्होंने बताया कि हमले एक सीसीटीवी फुटेज बरामद किया है जिसमें आरोपी के हुलिये से मिलता जुलता व्यक्ति दिखाई दिया है। इस आदमी के साथ दिखाई दिए एक अन्य को पुलिस ने पकड़ा है। उन्होंने कहा कि दूसरा व्यक्ति ही मुख्य आरोपी है।
एसपी ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)