देश की खबरें | दिल्ली में ट्रक के टक्कर मारने पर कार सवार महिला की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में सोमवार सुबह ट्रक ने एक कार को कथित रूप से टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार 22 वर्षीय महिला की मौत हो गई और अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, सात अगस्त उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में सोमवार सुबह ट्रक ने एक कार को कथित रूप से टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार 22 वर्षीय महिला की मौत हो गई और अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि घटना चंदगी राम अखाड़ा लाल बत्ती पर उस वक्त की है, जब कार चालक ने गाड़ी को ट्रक के पीछे रोक दिया था। इस बीच पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि ट्रक की टक्कर से कार की पिछली सीट पर बैठीं अमनदीप कौर और बंटी घायल हो गए और उन्हें आनन-फानन में ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक, अमनदीप को वहां मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि कार सवार अमनदीप और बंटी शीशगंज गुरुद्वारा से तिमारपुर के नेहरू विहार की ओर जा रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि सिविल लाइंस पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाने), 337 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालकर चोट पहुंचाना) और 304 ए (लापरवाही से मौत) के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और दुर्घटना के बाद मौके से फरार ट्रक चालक को गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\