देश की खबरें | मां की हत्या के आरोप में महिला, उसका मंगेतर और मित्र गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक महिला को उसकी मां की हत्या के आरोप में उसके मंगेतर और एक मित्र के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 17 अगस्त दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक महिला को उसकी मां की हत्या के आरोप में उसके मंगेतर और एक मित्र के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान मोनिका, उसके मंगेतर नवीन कुमार और उनके दोस्त योगेश उर्फ ​​योगी के रूप में की गई है। नवीन नरेला का जबकि योगी हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को उसे एक महिला ने फोन करके कहा कि घर के अंदर उसकी मां हैं, लेकिन वह कोई प्रत्युत्तर नहीं दे रही हैं, इसलिए वह चाहती है कि पुलिस वहां जाकर पता करे।

फोन करने वाली महिला ने अपना नाम मोनिका सोलंकी बताया और कहा कि

उसकी 58 वर्षीय मां नजफगढ़ मेन मार्केट में एक आवासीय इमारत की चौथी मंजिल पर अकेली रहती हैं।

फोन करने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि एक दिन पहले ही उसने मां से मुलाकात की थी और वह एकदम ठीक थीं।

इस पर पुलिस की एक टीम वहां पहंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गयी। अंदर उन्हें महिला (सुमित्रा) शयनकक्ष के फर्श पर पड़ी मिली और उनके माथे, एक आंख और दोनों हाथों की कलाई पर चोट के निशान थे।

एक अधिकारी ने बताया कि महिला की मौत हो चुकी थी।

एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने इमारत के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जिसमें उन्हें देर रात 2.18 बजे दो पुरुष और एक महिला फ्लैट में आते दिखाई दिए।

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि महिला मोनिका थी, बाद में दोनों पुरुषों की पहचान नवीन और योगेश के रूप में की गई।

पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज किया। अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि संपत्ति के कारण हत्या की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज