देश की खबरें | सौतेली बेटी की हत्या के आरोप में उत्तर प्रदेश की महिला केरल में गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की एक महिला को कोठामंगलम के नेल्लीकुझी में छह वर्षीय सौतेली बेटी की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
कोच्चि, 20 दिसंबर उत्तर प्रदेश की एक महिला को कोठामंगलम के नेल्लीकुझी में छह वर्षीय सौतेली बेटी की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के रहने वाले अजाज खान की बेटी मुस्कान बृहस्पतिवार सुबह अपने बिस्तर पर मृत मिली ।
घटना के बाद पुलिस ने अजाज और उनकी दूसरी पत्नी अनीशा को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ के दौरान अनीशा ने अपराध कबूल कर लिया जिसके बाद शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 8:30 बजे अजाज के घर से चले जाने के बाद अनीशा ने बच्ची का गला घोंट दिया।
अजाज नेल्लिकुझी में बढ़ई का काम करता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)