देश की खबरें | मध्यप्रदेश के खरगोन में सुनसान जगह पर घायल अवस्था में मिली महिला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के जाम गेट इलाके में एक सुनसान जगह पर घायल अवस्था में मिली 40 वर्षीय महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

खरगोन (मध्यप्रदेश), 21 सितंबर मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के जाम गेट इलाके में एक सुनसान जगह पर घायल अवस्था में मिली 40 वर्षीय महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के उपमंडलीय अधिकारी (एसडीओपी) मनोहर सिंह गवली ने बताया कि शुक्रवार शाम को मिली महिला चेहरे पर चोटों के कारण अपना बयान दर्ज नहीं करा पा रही है।

महिला जिस जाम गेट के निकट मिली वह इंदौर और खरगोन जिलों की सीमा पर स्थित है।

कुछ दिन पहले, इस ऐतिहासिक स्मारक के निकट दो सैन्य अधिकारियों पर बदमाशों के एक समूह ने हमला किया था। बदमाशों ने अधिकारियों की एक महिला मित्र से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार भी किया था।

गवली ने बताया, "महिला जाम गेट इलाके में एक सुनसान जगह पर मिली है, उसके चेहरे पर चोट के निशान है। वह अकेली थी, और कुछ स्थानीय निवासी उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। बाद में उसे जिले के मंडलेश्वर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।"

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें महिला मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी हुई दिख रही थी। मोटरसाइकिल एक व्यक्ति चला रहा था, जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।

गवली ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में महिला घायल अवस्था में सुनसान जगह पर अकेली बैठी हुई दिख रही है।

उन्होंने कहा कि जांच में पुलिस को पता चला कि महिला शादीशुदा है, उसका पति इंदौर में काम करता है और वह खरगोन जिले के बेड़िया गांव की रहने वाली है। अधिकारी ने बताया, "जांच के अनुसार, महिला के पति ने उसे इंदौर आने को कहा था। इसके बाद वह एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल पर उससे मिलने जा रही थी। उस व्यक्ति का अभी तक पता नहीं चल पाया है, जिससे मामले में संदेह पैदा हो गया है।"

उन्होंने बताया कि महिला की चप्पल और दुपट्टा रास्ते में एक आश्रम से लगभग 25 मीटर दूर ठीक से रखा हुआ मिला।

बेड़िया से इंदौर जाने के लिए सामान्य मार्ग से जाने के बजाय, उसने एक अन्य मार्ग चुना जो जंगल वाले इलाके जाम गेट से होकर गुजरता है।

गवली ने कहा, "वास्तव में क्या हुआ, यह महिला के बयान दर्ज कराने के बाद ही पता चलेगा।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी