देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में हाथी के हमले में महिला की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उन्होंने कहा कि महिला का आठ वर्षीय पौत्र मौके से भागने की कोशिश करते समय घायल हो गया।

उन्होंने कहा कि महिला का आठ वर्षीय पौत्र मौके से भागने की कोशिश करते समय घायल हो गया।

मरवाही संभागीय वन अधिकारी दिनेश पटेल ने कहा कि पारसी गांव की रहने वाली धनिया बाई (42) पर सुबह उस समय हाथी ने हमला किया, जब वह मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा के निकट एक गांव के पास रामवन वन क्षेत्र में अपने पोते के साथ 'महुआ' के फूल लेने गई थी।

पटेल ने बताया कि हाथी को सामने से आते हुए देख दोनों भागने लगे। उन्होंने कहा कि हाथी ने उनका पीछा किया और महिला को कुचल कर मार डाला।

अधिकारी ने बताया कि मौके से भागने की कोशिश में महिला का पौत्र घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद वन अधिकारी मौके पर पहुंचे।

अधिकारी ने बताया कि बच्चे को इलाज के लिए मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने कहा कि मृतक के परिजनों को 25,000 रुपये की प्रारंभिक राहत राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि शेष मुआवजे का भुगतान उचित प्रक्रिया पूरी होने के बाद किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

US‑Israel Joint Attack on Iran: ईरान पर इजरायल-अमेरिका का एक साथ मिसाइल हमला, अटैक के बीच ट्रंप की चेतावनी, 'हथियार छोड़ो, वरना मौत पक्की'

\