देश की खबरें | दिल्ली में महिला ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सागरपुर इलाके में 37 वर्षीय एक महिला ने अपने घर में कथित तौर पर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 सितंबर दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सागरपुर इलाके में 37 वर्षीय एक महिला ने अपने घर में कथित तौर पर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महिला का हृदय संबंधी बीमारियों का इलाज चल रहा था और वह पिछले कुछ वर्षों से अवसाद से पीड़ित थी।

घटना शनिवार को हुई और अस्पताल के अधिकारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। महिला को अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया था।

पुलिस के मुताबिक महिला ने फंदे के लिए साड़ी का प्रयोग किया था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महिला के शरीर पर फंदे के निशान के अलावा चोट का कोई अन्य निशान नहीं मिला है।

पुलिस ने कहा कि महिला की शादी को 12 साल हो चुके थे और उसके परिवार में उसका पति और उसकी चार साल की बेटी है। पुलिस के अनुसार महिला का पति मायापुरी में एक कारखाने में काम करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\