पंजाब के होशियारपुर में बेटी की हत्या करने के बाद महिला ने खुदकुशी की

होशियारपुर के पुरहिरन क्षेत्र में अवसादग्रस्त एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी की हत्या करने के बाद कथित रूप से खुदकुशी कर ली.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: Pixabay)

होशियारपुर (पंजाब), 17 अगस्त : होशियारपुर के पुरहिरन क्षेत्र में अवसादग्रस्त एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी की हत्या करने के बाद कथित रूप से खुदकुशी कर ली. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम को अपनी बेटी की हत्या करने के बाद विद्या देवी (37) ने अपने 14 वर्षीय बेटे को भी फांसी पर लटकाने की कोशिश की लेकिन वह किसी तरह वहां से बच निकला.

होशियारपुर के पुलिस उपाधीक्षक (शहर) पलविंदर सिंह ने बताया कि यहां फोकल प्वाइंट में रह रही कुलविंदर सिंह की पत्नी विद्या देवी अवसादग्रस्त थी एवं पिछले दो सालों से इलाज करवा रही थी. उपाधीक्षक के अनुसार मंगलवार शाम को जब कुलविंदर घर से बाहर था तब विद्या देवी ने नौ साल की बेटी रचना और बेटे नवराज सिंह की आंखों पर पट्टी बांध दी एवं उनके हाथ बांध दिये. उनके मुताबिक उसके बाद उसने बेटी को छत पर पानी की टंकी में कथित रूप से फेंक दिया. यह भी पढ़ें : Rajasthan Shocker: मकान मालिक के बेटे ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, शादी का दबाव बनाने पर जान से मारने की दी धमकी

पुलिस का कहना है कि उसने बेटे को कमरे में छत की हुक से फांसी पर लटका दिया और फिर स्वयं फांसी पर लटक गयी. पुलिस के मुताबिक नवराज ने किसी तरह रस्सी खोल ली और आंखों पर से पट्टी हटा ली . पुलिस के अनुसार तब नवराज ने मां को फांसी के फंदे से लटका पाया तथा उसने बहन का शव पानी के टैंक से बाहर निकाला. उपाधीक्षक ने कहा कि विद्या देवी एवं बच्ची के शव अंत्यपरीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजे गए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Priyanka Purohit Video: देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड में बड़ा खुलासा, काले रंग को लेकर प्रियंका करती थी पति का अपमान, अवैध संबंध के चलते सुपारी देकर कराई हत्या

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 220 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Score Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट