देश की खबरें | बिहार में महिला बैंक अधिकारी ने की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित एक फ़्लैट में रह रही एक महिला बैंक अधिकार ने बीती रात गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

डेहरी-ऑन-सोन, 21 अप्रैल बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित एक फ़्लैट में रह रही एक महिला बैंक अधिकार ने बीती रात गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

डालमियानगर पुलिस चौकी प्रभारी गौतम कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि मृतक का नाम नेहा उर्फ़ गुड़िया है, जो कि औरंगाबाद में पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा में प्रबंधक के पद पर कार्यरत थीं।

उन्होंने बताया कि आत्महत्या का कारण तत्काल पता नहीं चल पाया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गयी है।

नेहा उक्त फ्लैट में अपने पति पवन कुमार जो कि औरंगाबाद जिले के नवीनगर स्थित एनटीपीसी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं, के साथ रह रही थीं। लेकिन घटना की रात उनके पति अपने घर नहीं आए थे।

भागलपुर जिले के पीरपैंती निवासी नेहा के आत्महत्या कर लेने के बारे में बृहस्पतिवार की सुबह उस समय पता चला जब दूध देने वाला उनके आवास पर आया और भीतर से बंद उक्त फ्लैट का दरवाजा खटखटाया।

दरवाजा खटखटाने के बावजूद किवाड़ नहीं खुलने पर दूध वाले ने इसकी सूचना नेहा के पड़ोसियों को दी। इसके बाद पड़ोस के लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।

स0 अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\