देश की खबरें | फौजी की हत्या करने की आरोपी महिला गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना के एक जवान के साथ ‘लिव-इन’ में रहने वाली एक महिला को उक्त जवान की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

बिजनौर (उप्र), 25 जुलाई सेना के एक जवान के साथ ‘लिव-इन’ में रहने वाली एक महिला को उक्त जवान की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के अनुसार आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि सेना का जवान अमित सागर (32) शराब पीकर उसे मारता पीटता था।

क्षेत्राधिकारी (नजीबाबाद) नितेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को मीडिया को यह जानकारी देते हुए बताया कि नजीबाबाद के आदर्श नगर में सेना का जवान अमित सागर, ममता के साथ ‘लिव-इन’ में रहता था।

उन्होंने बताया कि गत 15 जुलाई को अमित को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किये जाने की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि मृतक अमित की मां कांति देवी ने ममता पर हत्या का आरोप लगाते हुए एक रिपोर्ट दर्ज करायी।

सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी ममता को गिरफ्तार करके पूछताछ की गई तो उसने अपराध स्वीकारते हुए बताया कि तीन साल से दोनों साथ रह रहे थे। सिंह के अनुसार ममता ने बताया कि अमित शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था, इसलिए वह अमित से छुटकारा पाना चाहती थी।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\