देश की खबरें | दिल्ली में एक व्यक्ति के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में अपने पति की हत्या करने के आरोप में 28 वर्षीय एक महिला को एक अन्य व्यक्ति के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 25 मई दिल्ली में अपने पति की हत्या करने के आरोप में 28 वर्षीय एक महिला को एक अन्य व्यक्ति के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपने पति की हत्या के लिए एक व्यक्ति को सुपारी दी थी। जांच अधिकारियों को भ्रमित करने के लिए दोनों ने मिलकर इस हत्याकांड को लूट की कोशिश की घटना दर्शाने का प्रयास किया।

पुलिस ने बताया कि चंद्रकला नामक महिला ने रनहोल्ला इलाके के निवासी जुम्मन (27) के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। चंद्रकला ने जुम्मन को इस काम के लिए डेढ़ लाख रुपये और एक हथौड़ा भी दिया था।

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार और 50 हजार रुपये बरामद कर लिये हैं।

पुलिस के अनुसार, महिला और उसके पति का अक्सर झगड़ा होता रहता था। उस शख्स की दो पत्नियां थीं और दोनों के बीच विवाद की एक वजह यह भी थी।

पुलिस के मुताबिक चंद्रकला ने आरोप लगाया कि उसके पति के विवाहेतर संबंध थे। साजिश के मुताबिक हत्या को 18 मई को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब महिला का पति सो रहा था।

बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने कहा, "व्यक्ति खून से लथपथ पाया गया। उसकी पहचान दिल्ली के विकास नगर निवासी वीर बहादुर वर्मा (50) के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत में डीडीयू अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।"

पुलिस ने इस सिलसिले में चंद्रकला और उसके सहयोगी जुम्मन को गिरफ्तार कर दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\