देश की खबरें | कोयले की अंगीठी के धुएं से दम घुटने से दिल्ली में महिला और बेटे की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में एक महिला और उसके दो साल के बेटे की कमरे में जल रही कोयले की अंगीठी के धुएं के कारण दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 29 जनवरी दिल्ली में एक महिला और उसके दो साल के बेटे की कमरे में जल रही कोयले की अंगीठी के धुएं के कारण दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

महिला के पति और दो अन्य बच्चों का इलाज सफदरजंग अस्पताल में हो रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह छह बजकर 16 मिनट पर पुलिस को उनकी हालत के बारे में सूचित किया गया और उन्हें दक्षिण दिल्ली के मैदान गढ़ी इलाके से अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान अंजलि (23) और उसके बेटे शंभू की मौत हो गई। दिनेश, दिव्यांश (छह) और देवांशी (चार) अस्पताल में भर्ती हैं।

पुलिस ने कहा कि संदेह है कि शनिवार-रविवार की रात अंगीठी का धुंआ कमरे में भर गया जो बिल्कुल हवादार नहीं था।

सर्दियों में ठंड से बचने के लिए लोग आमतौर पर खुद को गर्म रखने के लिए अंगीठी जलाते हैं।

एक अधिकारी ने कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी का संदेह नहीं है और दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 174 के तहत जांच की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने कहा कि परिवार असोला में पिछले दो साल से किराए के मकान में रहता था।

उन्होंने कहा कि दिनेश मैदान गढ़ी इलाके में एक फार्महाउस में माली के रूप में काम करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट