Rajasthan: राजस्थान के झालावाड़ में युवती के साथ कथित रूप से बलात्कार

राजस्थान के झालावाड़ जिले के एक गांव में 22 वर्षीय युवती ने एक व्यक्ति पर बलात्कार का आरोप लगाया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि युवती की शिकायत पर बृहस्पतिवार देर रात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay.com)

कोटा (राजस्थान), तीन दिसंबर. राजस्थान के झालावाड़ जिले के एक गांव में 22 वर्षीय युवती ने एक व्यक्ति पर बलात्कार का आरोप लगाया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि युवती की शिकायत पर बृहस्पतिवार देर रात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

घटोली के थाना प्रभारी अजित चौधरी ने कहा कि युवती ने आरोप लगाया है कि 26 नवंबर को आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया और इस बारे में परिवार को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. एसएचओ ने कहा कि युवती ने शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे कमरे में बंद कर लिया, उसका गला दबाया और उसके साथ बलात्कार किया.  युवती के अनुसार उस समय वह घर में अकेली थी. यह भी पढ़े | COVID-19 Updates in Bihar: बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 2.37 लाख हुई, रिकवरी रेट 97 प्रतिशत के आसपास.

थाना प्रभारी ने कहा कि कथित घटना के एक सप्ताह बाद युवती अपनी मां के साथ पुलिस के पास पहुंची. चौधरी ने कहा कि युवती को बृहस्पतिवार को मेडिकल जांच के लिये भेज दिया गया. अगले कुछ दिन में सीआरपीसी की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका बयान दर्ज किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश