देश की खबरें | महिला का आरोप दरोगा ने किया दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में तैनात एक दारोगा पर एक महिला ने बलात्कार के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पीलीभीत, 10 फरवरी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में तैनात एक दारोगा पर एक महिला ने बलात्कार के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश यादव ने बुधवार को बताया पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी दारोगा के खिलाफ बरखेड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस में दी गई तहरीर के अनुसार गजरौला थाना क्षेत्र की एक महिला (30) ने पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि किसी मामले की शिकायत लेकर वह बरखेड़ा थाने पर गई थी, जहां दारोगा रामगोपाल ने उसकी तहरीर लेकर उसका फोन नंबर भी ले लिया था।

आरोप है कि इसके बाद दारोगा उसके साथ फोन पर लगातार अश्लील बातें करता रहा, हालांकि उसने कई बार मना भी किया लेकिन वह नहीं माना। महिला का आरोप है कि गत दो फरवरी को दारोगा ने उसे फोन कर बीसलपुर स्थित पटेल नगर कॉलोनी में अपने कमरे पर बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया और इसका विरोध करने पर उसे झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी भी दी।

पीड़ित महिला का आरोप है कि इसके बाद वह थाने गई लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की और तब वह पुलिस अधीक्षक के पास गय ।

पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश ने दारोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। जिस पर आज बुधवार को बरखेड़ा थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया ।

पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने बताया बरखेड़ा में तैनात दारोगा रामगोपाल के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उसे लाइन हाजिर कर दिया गया है ताकि जांच प्रभावित न हो ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड