देश की खबरें | नारी शक्ति और शिक्षा के बिना हम विकसित भारत का सपना नहीं देख सकते : धनखड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देश के विकास में नारी शक्ति और शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए शनिवार को कहा कि इन दोनों के बिना हम विकसित भारत का सपना नहीं देख सकते।

जयपुर, 28 सितंबर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देश के विकास में नारी शक्ति और शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए शनिवार को कहा कि इन दोनों के बिना हम विकसित भारत का सपना नहीं देख सकते।

धनखड़ ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि महिला और शिक्षा देश को 'विकसित भारत' की ओर ले जाने वाले रथ के चक्र हैं।

उन्होंने जयपुर में इंडिया इंटरनेशनल स्कूल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उपराष्ट्रपति ने कहा, ''महिलाओं के बिना और शिक्षा के बिना हम विकसित भारत का सपना नहीं देख सकते। महिला और शिक्षा उस रथ के दो पहिए हैं जो देश को चलाएंगे।''

धनखड़ ने विशेष रूप से महिलाओं की शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “शिक्षा समाज में सबसे बड़ा स्तर है, यह समानता लाती है और लोकतंत्र के प्रस्फुटित होने के लिए यह एक जरूरी आवश्यकता है। किसी भी समाज में शिक्षा असमानताओं को दूर कर समानता लाती है, शिक्षा सामाजिक व्यवस्था में बराबरी लाने का सबसे बड़ा साधन है, शिक्षा लोकतंत्र की प्राणवायु है।”

उन्होंने कहा, ''अगर हम अपने वेदों पर नजर डालें तो उनमें महिलाओं की शिक्षा और भागीदारी पर बहुत ज़ोर दिया गया है। हम बीच में कहीं रास्ता भटक गए थे लेकिन वैदिक काल में महिलाएं उच्च स्तर पर थीं। वे नीति निर्माता, वे निर्णय निर्माता तथा मार्गदर्शक थीं।''

एक आधिकारिक बयान के अनुसार उन्होंने हाल ही में लागू महिला आरक्षण विधेयक की भी प्रशंसा की, जिसके तहत संसद और राज्य विधान मंडलों में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण अनिवार्य किया गया है।

धनखड़ ने महिला आरक्षण विधेयक की प्रशंसा करते हुए कहा, “यह एक युगांतकारी विकास हुआ है जो कि ऐतिहासिक विकास है, और वह लोकसभा और राज्य विधान मंडलों में महिला आरक्षण है। संविधान ने अब लोकसभा और राज्य विधान मंडलों में एक तिहाई आरक्षण प्रदान किया है। इससे वे नीति निर्माण का हिस्सा होंगी, वे कानून बनाने का हिस्सा होंगी, वे कार्यकारी कार्यों का हिस्सा होंगी, वे प्रेरक शक्ति होंगे। यह इस सदी का बहुत बड़ा विकास है।''

धनखड़ ने वैश्विक स्तर पर भारत में निवेश और व्यापार की असीम संभावनाओं को लेकर कहा,''देश ने विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा के साथ ऐतिहासिक तेजी से विकास और आर्थिक प्रगति को बढ़ते देखा है। दिन-प्रतिदिन भारत में संभावनाएं बढ़ती जा रही हैं।''

उन्होंने कहा,''आपको एक बात बता सकता हूं वैश्विक संस्थाएं, आईएमएफ, विश्व बैंक, विश्व आर्थिक मंच और सभी ने कहा है कि भारत विश्व स्तर पर सबसे अधिक संभावनाओं वाला देश है। किसी भी देश में देखें, हम अवसर और निवेश के मामले में सर्वश्रेष्ठ हैं। देश में आज पारदर्शी जवाबदेह शासन है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर