देश की खबरें | सुनील छेत्री के बिना भारतीय टीम तैयारी शिविर में भाग लेने के लिए दुबई रवाना होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 की चपेट में आये कप्तान सुनील छेत्री के बिना 27 सदस्यीय भारतीय टीम ओमान और यूएई के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों से पहले दुबई में आयोजित होने वाले तैयारी शिविर में भाग लेने के लिए सोमवार के यहां से रवाना होगी।

नयी दिल्ली, 14 मार्च कोविड-19 की चपेट में आये कप्तान सुनील छेत्री के बिना 27 सदस्यीय भारतीय टीम ओमान और यूएई के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों से पहले दुबई में आयोजित होने वाले तैयारी शिविर में भाग लेने के लिए सोमवार के यहां से रवाना होगी।

ओमान के खिलाफ यह मुकाबला 25 जबकि यूएई के खिलाफ 29 मार्च को होगा। दोनों मैच दुबई में खेले जाऐंगे।

‘द ब्लू टाइगर्स (भारतीय टीम)’ ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नवंबर 2019 में फीफा विश्व कप क्वालीफायर्स में खेला था।

भारत के लिए सबसे ज्यादा 72 अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले छेत्री टीम के साथ यात्रा नहीं कर पायेंगे क्योंकि वह पिछले सप्ताह कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गये थे। यह 36 साल का खिलाड़ी अभी बीमारी से उबर रहा है और पृथकवास में है।

टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने कहा, ‘‘ यह राहत की बात है कि हम सभी एक साथ इकट्ठा हो रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए कमर कस रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ टीम में कई नये चेहरे हैं और यह उन सभी के लिए कड़ी मेहनत का समय है। सिर्फ उनके लिये ही नहीं बल्कि शिविर में शामिल सभी के लिए कड़ी मेहनत का समय है। हमें यह परखने की जरूरत है कि वे परिस्थितियों का कैसे समाना करते हैं और उनके साथ हमारा भविष्य कितना उज्ज्वल है।’’

कोच ने कहा कि ब्रैंडन फर्नांडिस, राहुल भेके, सहल अब्दुल समद और आशीष राय चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे क्योंकि वे चोट से उबर रहे हैं।

टीम :

गोलकीपर: गुरप्रीत सिंह संधू, अमरिंदर सिंह, सुभाशिष रॉय चौधरी, धीरज सिंह।

रक्षा पंक्ति: आशुतोष मेहता, आकाश मिश्रा, प्रीतम कोतल, संदेश झिंगन, चिंग्लेनसाना सिंह, आदिल खान, मंदार राव देसाई, मशूर शरीफ।

मध्य पंक्ति: रोलिन बोर्जेस, लालेंगमाविया, जैक्सन सिंह, रेनियर फर्नांडिस, अनिरुद्ध थापा, बिपिन सिंह, यासिर मोहम्मद, सुरेश सिंह, हालिचन नारजरी, लालिआंजुआला छांगते, आशिक कुरुनियान।

अग्रिम पंक्ति: मनवीर सिंह, इशन पंडिता, हितेश शर्मा, लिस्टॉन कोलको।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\