देश की खबरें | रेड्डी और रिंकू की अर्धशतकीय पारियों से भारत ने नौ विकेट पर 221 रन बनाये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नीतिश कुमार रेड्डी की 34 गेंद में 74 रन की ताबड़तोड़ पारी और रिंकू सिंह (29 गेंद में 53 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए उनकी 49 गेंद में 108 रन की साझेदारी के दम पर भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में बांग्लादेश के खिलाफ नौ विकेट पर 221 रन का स्कोर खड़ा किया।

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर नीतिश कुमार रेड्डी की 34 गेंद में 74 रन की ताबड़तोड़ पारी और रिंकू सिंह (29 गेंद में 53 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए उनकी 49 गेंद में 108 रन की साझेदारी के दम पर भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में बांग्लादेश के खिलाफ नौ विकेट पर 221 रन का स्कोर खड़ा किया।

अपना दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय खेल रहे रेड्डी ने अपनी पारी में चार चौके और सात शानदार छक्के जड़े तो वहीं रिंकू ने पांच चौके और तीन छक्के लगाये।

हार्दिक पंड्या ने 19 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 32 जबकि रियान पराग ने दो छक्के की मदद से छह गेंद में 15 रन बनाये।

बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 16 रन देकर दो विकेट लिये। तंजिम हसन और मुस्तफिजुर रहमान को भी दो-दो सफलता मिली लेकिन दोनों काफी महंगे रहे। रिशाद हुसैन ने 55 रन देकर तीन विकेट चटकाये।

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर संजू सैमसन (सात गेंद में 10 रन)  ने मेहदी हसन मिराज के खिलाफ लगातार गेंदों पर चौके जड़े तो वहीं अभिषेक शर्मा (11 गेंद में 15 रन) ने पहले ओवर को अंत चौके से किया।

सैमसन अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा पाये और तस्कीन की गेंद पर नजमुल हसन शंटो को कैच थमा बैठे।  

अभिषेक तंजिम हसन के खिलाफ लगातार गेंदों पर चौके लगाने के बाद बोल्ड हो गये। कप्तान सूर्यकुमार यादव (आठ) के छठे ओवर में मुस्तफिजूर रहमान की गेंद पर आउट होने के बाद भारत की मुश्किलें बढ़ गयी थी लेकिन क्रीज पर आये रिंकू सिंह ने इस ओवर में चौका जड़ा जिससे पावर प्ले में भारत का स्कोर दो विकेट पर 45 रन हो गया।

रिंकू ने आठवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आये रिशाद के खिलाफ मैच का पहला छक्का जड़ा तो वहीं रेड्डी ने महमुदुल्लाह के खिलाफ फ्री-हिट का फायदा उठाते हुए गेंद को दर्शकों के पास भेजा।

भारतीय टीम ने 10वें ओवर से 24 रन बटोर कर शतक पूरा किया। रिशाद के इस ओवर में रेड्डी ने दो वहीं रिंकू ने एक छक्का लगाया।

रेड्डी ने तस्कीन के खिलाफ चौका लगाने के बाद एक रन के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया। इस युवा बल्लेबाज ने 13वें ओवर में मिराज के खिलाफ तीन छक्के और एक चौका लगाकर रिंकू सिंह के साथ 45 गेंद में शतकीय साझेदारी पूरी की। टीम ने इस ओवर से 26 रन बटोरे।

वह मुस्तफिजूर की गेंद पर मिराज को कैच देकर पवेलियन लौटे।

उनके आउट होने से हालांकि भारतीय रन गति पर कोई असर नहीं पड़ा क्योंकि हार्दिक पंड्या) ने क्रीज पर आते ही रिशाद के खिलाफ लगातार गेंदों पर छक्का और चौका जड़ दिया।

रिंकू ने तंजिम के खिलाफ 16वें ओवर में दो चौके और एक छक्का के साथ 26 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह तस्कीन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में डीप मिडविकेट पर खड़े जाकेर अली के हाथों लपके गये।

रियान पराग (छह गेंद में 15 रन) ने भी 19वें ओवर में तंजिम के खिलाफ दो छक्के जड़ने के बाद पवेलियन लौटे तो वहीं रिशान ने अंतिम ओवर में पंड्या को चलता किया।

इस ओवर में अर्शदीप के छक्का लगाकर टीम के स्कोर को 220 तक पहुंचा दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\