CSK vs LSG IPL 2024: रुतुराज गायकवाड़ की शतकीय पारी से चेन्नई सुपर किंग्स ने एलएसजी को दिया 211 रन का लक्ष्य, शिवम दुबे ने खेली ताबड़तोड़ पारी

कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की नाबाद शतकीय पारी और शिवम दुबे के साथ चौथे विकेट के लिए 46 गेंद में 104 रन की शानदार पारी के दम पर चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में मंगलवार को यहां चार विकेट पर 210 रन बनाये

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credits: Twitter)

चेन्नई, 23 अप्रैल कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की नाबाद शतकीय पारी और शिवम दुबे के साथ चौथे विकेट के लिए 46 गेंद में 104 रन की शानदार पारी के दम पर चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में मंगलवार को यहां चार विकेट पर 210 रन बनाये. गायकवाड़ ने 60 गेंद की नाबाद पारी में 12 चौके और तीन छक्के लगाये दुबे ने 27 गेंद की ताबड़तोड़ पारी में सात छक्के और तीन चौके लगाये. दोनों की शानदार साझेदारी से टीम पावर प्ले में धीमी बल्लेबाजी (दो विकेट पर 49) से उबरने में सफल रही. यह भी पढ़ें: चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ को दिया 211 रन का लक्ष्य, रुतुराज गायकवाड़ ने खेली नाबाद शतकीय पारी

पारी के पहले ओवर में अजिंक्य रहाणे (एक) के आउट होने के बाद गायकवाड़ ने एक छोर संभाले रखा और  रन गति को ज्यादा कम नहीं होने दिया. हेनरी की गेंद पर विकेट के पीछे कप्तान लोकेश राहुल ने रहाणे का शानदार कैच लपका. गायकवाड़ ने अपनी पारी में ताकतवर शॉट लगाने की जगह टाइमिंग से गेंद को गैप में खेल कर लगातार अंतराल पर चौके लगाये.

उन्होंने इस दौरान 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. गायकवाड़ ने इससे पहले डेरिल मिचेल (11) और रविंद्र जडेजा (16) के साथ पारी को संवारने का काम किया. खराब लय में चल रहे रचिन रविंद्र की जगह टीम में शामिल हुए मिचेल चार रन के स्कोर पर मिले जीवनदान का फायदा उठाने में नाकाम रहे। जडेजा भी 19 गेंद की पारी में प्रभाव नहीं छोड़ सके.

दुबे के क्रीज पर आने के बाद गायकवाड़ के कंधे से दबाव कम हुआ। दुबे ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कुछ बड़े शॉट लगाये. बाये हाथ के इस बल्लेबाज ने 13वें ओवर में मार्कस स्टोइनिस के खिलाफ टीम का पहला छक्का लगाया. गायकवाड़ ने भी ऑस्ट्रेलिया के इस हरफनमौला के खिलाफ अपना पहला छक्का जड़ा.

दुबे ने यश ठाकुर के खिलाफ हैट्रिक छक्का लगाकर टीम की रन गति को तेज किया। गायकवाड़ ने 18वें ओवर में यश की गेंद पर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से छक्का और फिर चौका लगाकर आईपीएल का अपना दूसरा शतक पूरा किया. अगले ओवर में दुबे ने मोहसिन के खिलाफ चौका और छक्का लगाकर 22 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. वह अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर रन आउट हुए.

क्रीज पर आये महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद चार) ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर स्कोर को 210 रन तक पहुंचा दिया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yuzvendra Chahal News: युजवेंद्र चहल को लेकर वायरल वीडियो में दावा, चलती कार में सिगरेट पीने और बाहर फेंकने का आरोप, VIDEO देख लोगों का फूटा गुस्सा

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Streaming: आज पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी