खेल की खबरें | चाहती हूं युवाओं को वैसा ही अनुभव मिले जो मुझे डब्ल्यूबीबीएल और ‘द हंड्रेड’ से मिला : हरमनप्रीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई इंडिंयस की कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) और ‘द हंड्रेड’ में खेलने के अनुभव से उन्हें अपने खेल में काफी मदद मिली है और उन्हें भरोसा है कि घरेलू सर्किट की प्रतिभाओं के लिये महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) इतनी ही फायदेमंद साबित होगी।

मुंबई, दो मार्च मुंबई इंडिंयस की कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) और ‘द हंड्रेड’ में खेलने के अनुभव से उन्हें अपने खेल में काफी मदद मिली है और उन्हें भरोसा है कि घरेलू सर्किट की प्रतिभाओं के लिये महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) इतनी ही फायदेमंद साबित होगी।

पांच टीमों की महिला प्रीमियर लीग शनिवार को नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले से शुरू होगी।

भारत की सीमित ओवर की कप्तान हरमनप्रीत ने कहा कि वह डब्ल्यूपीएल में खेलने के लिये मैदान पर उतरने के लिये बेताब हैं जिसमें भारतीय महिला क्रिकेट का चेहरा बदलने की क्षमता है।

उन्हें लगता है कि दुनिया में महिला क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर खेलना घरेलू युवा खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में काफी बेहतर साबित होगा।

उन्होंने ‘वर्चुअल’ प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह (डब्ल्यूपीएल) सभी भारतीय खिलाड़ियों के लिये शानदार मंच है। हमें लंबे समय से इस टूर्नामेंट की कमी महसूस कर रहे थे। आस्ट्रेलिया में इसी तरह का डब्ल्यूबीबीएल (महिला बिग बैश लीग) और इंग्लैंड में ‘द हंड्रेड’ है जहां से इतनी सारी छुपी हुई प्रतिभायें निकली हैं। डब्ल्यूपीएल के बाद हमें निश्चित रूप से कुछ बेहतरीन प्रतिभायें मिलेंगी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘डब्ल्यूपीएल विदेशी खिलाड़ियों को जानने का शानदार मंच है, उनके अनुभव से कुछ सीख सकते हैं। डब्ल्यूबीबीएल और ‘द हड्रेंड’ में खेलने से मुझे जितना अनुभव और आत्मविश्वास मिला है, मैं चाहती हूं कि युवा भारतीय घरेलू खिलाड़ियों को भी ऐसा ही अनुभव मिले। ’’

हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘यह उनके लिये विदेशी खिलाड़ियों के साथ समय बिताने का शानदार मौका है। डब्ल्यूपीएल व्यक्तिगत रूप से मेरे लिये भी कुछ युवा प्रतिभाओं को करीब से देखने का मौका प्रदान करेगा। ’’

मुंबई इंडियंस की महिला टीम की मुख्य कोच चार्लोट एडवर्ड्स ने भी इसी तरह के विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डब्ल्यूपीएल भारतीय क्रिकट पर काफी बड़ा प्रभाव डालेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड