देश की खबरें | राजस्थान में रंग दिखाने लगी सर्दी, चुरू में न्यूनतम पारा 10.6 डिग्री पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी विक्षोभ के कारण हाल ही में हुई बारिश के बाद राज्य में सर्दी रंग दिखाने लगी है जहां बीते शुक्रवार की रात चुरू में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान अनेक जगह न्यनूतम तापमान 15 डिग्री से नीचे रहा।

जयपुर, 12 नवंबर पश्चिमी विक्षोभ के कारण हाल ही में हुई बारिश के बाद राज्य में सर्दी रंग दिखाने लगी है जहां बीते शुक्रवार की रात चुरू में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान अनेक जगह न्यनूतम तापमान 15 डिग्री से नीचे रहा।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान चुरू में 10.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ व नागौर में 11.9 डिग्री, अलवर में 12.2 डिग्री, करौली में 12.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 13.0 डिग्री व पिलानी में 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

राजधानी जयपुर में इस दौरान न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस दौरान अनेक जगह तापमान में तुलनात्मक रूप से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने रविवार को जयपुर, भरतपुर संभाग में सुबह के समय कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।

वहीं एक और नए पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर से 14 नवंबर को उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर व चूरू जिलों में बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी