जरुरी जानकारी | दिल्ली में सर्दियों में बिजली की मांग 5,400 मेगावाट के रिकार्ड स्तर पर पहुंचने का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही सर्दियों के इस मौसम में बिजली की मांग 5,400 मेगावाट की रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। बिजली वितरण कंपनियों के अधिकारियों ने सोमवार को यह कहा।

नयी दिल्ली, नौ नवंबर दिल्ली में सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही सर्दियों के इस मौसम में बिजली की मांग 5,400 मेगावाट की रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। बिजली वितरण कंपनियों के अधिकारियों ने सोमवार को यह कहा।

सर्दियों के मौसम में पिछले साल दिल्ली में एक जनवरी 2020 को सर्वाधिक मांग 5,343 मेगावाट रही थी।

यह भी पढ़े | Noida में कार ने मारी ई-रिक्शा में टक्कर, 1 व्यक्ति की मौत व 6 जख्मी.

दिल्ली के एक हिस्से में बिजली की आपूर्ति करने वाली कंपनी टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन (टीपीडीडीएल) के प्रवक्ता ने कहा कि सर्दियों के इस मौसम में उसकी शीर्ष मांग 1,700 मेगावाट तक पहुंचने का अनुमान है। टीपीडीडीएल उत्तरी और उत्तर पश्चिम दिल्ली में बिजली की आपूर्ति करती है।

भारतीय मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सर्दियों के इस मौसम में न्यूनतम तापमान एक साल पहले के मुकाबले तुलनात्मक रूप से कम रहेगा।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update: अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 47 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत.

दिल्ली में सर्दियों की मांग में 40 प्रतिशत हिस्सा गीजर और हीटर की मांग का होता है। टीपीडीडीएल ने कहा है कि कंपनी इस मांग को पूरा करने के लिये पूरी तैयारी में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें