देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा के कई हिस्सों में सर्दी का सितम जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में मंगलवार को भी सर्दी का सितम जारी रहा और बठिंडा में तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, दो जनवरी पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में मंगलवार को भी सर्दी का सितम जारी रहा और बठिंडा में तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी।

मौसम कार्यालय के अनुसार, पंजाब के पटियाला में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री, अमृतसर में 8.3 डिग्री, लुधियाना में आठ डिग्री और फरीदकोट में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री, करनाल में आठ डिग्री, नारनौल में 7.5 डिग्री और भिवानी में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा ।

मौसम अधिकारियों ने बताया कि दोनों राज्यों में कई स्थानों पर मंगलवार को सुबह कोहरा भी छाया रहा।

पिछले सप्ताह इसे क्षेत्र में सुबह के समय घना कोहरा दर्ज किया जा रहा था।

पिछले दो दिनों के दौरान क्षेत्र के अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट देखी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\