देश की खबरें | कश्मीर में सर्दी का सितम जारी, गुलमर्ग में पारा शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया तथा यह घाटी में रात में सबसे ठंडा स्थान रहा।

श्रीनगर, 18 दिसंबर उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया तथा यह घाटी में रात में सबसे ठंडा स्थान रहा।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि श्रीनगर में बादल छाए रहने के कारण तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है।

श्रीनगर में रविवार को रात में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग में 1.1 डिग्री सेल्सियस और कुपवाड़ा में शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने घाटी में अगले कुछ दिनों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Japan T20 Live Telecast: भारत-जापान ऐतिहासिक टी-20 मैच का स्टार स्पोर्ट्स और फैनकोड पर होगा सीधा प्रसारण, जानें कब और कहां देखें मुकाबला लाइव

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है ऐतिहासिक पहला वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Palghar: नालासोपारा के जिला परिषद स्कूल में मिड-डे मील बनाते समय फटा प्रेशर कुकर; 2 छात्र और महिला रसोइया झुलसे, एक गंभीर छात्र मुंबई रेफर

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड