खेल की खबरें | एक-दो रन से जीतने से काफी संतुष्टि मिलती है: रहाणे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के रोमांचक मैच को एक रन से जीतकर खुश और राहत महसूस कर रहे कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रविवार को अपनी बल्लेबाजी इकाई की सराहना की।

कोलकाता, चार मई राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के रोमांचक मैच को एक रन से जीतकर खुश और राहत महसूस कर रहे कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रविवार को अपनी बल्लेबाजी इकाई की सराहना की।

इस जीत से केकेआर की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार है। टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद केकेआर ने आंद्रे रसेल के नाबाद 25 गेंदों पर 57 रनों के अलावा अंगकृष रघुवंशी (44), रहमानुल्लाह गुरबाज (35) और कप्तान अजिंक्य रहाणे (30) के योगदान की बदौलत 4 विकेट पर 206 रन बनाए।

जीत के लिए 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम एक रन से पीछे रह गयी। टीम ने आठ विकेट पर 205 रन बनाये।

रहाणे ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘यह वास्तव में करीबी मैच था लेकिन मैं इस परिणाम से खुश हूं। जब आप एक या दो रन से जीतते हैं, तो यह आपको बहुत संतुष्टि देता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘गुरबाज और मेरे तथा अंगकृष और रसेल के बीच साझेदारी बहुत अच्छी रही। हम पावरप्ले में कड़ी मेहनत करना चाहते थे और उसके बाद पिच थोड़ी सूखी थी, इसलिए हम सातवें से 12वें ओवरों के बीच समझदारी से खेलना चाहते थे ताकि आखिरी ओवरों में हमारे बल्लेबाज आक्रामक तरीके से खेल सके।’’

उन्होंने क्षेत्ररक्षण के महत्व के बारे में पूछे जाने पर रहाणे ने कहा, ‘‘यह वास्तव में महत्वपूर्ण है, अगर आप मैदान पर 10-12 रन बचा सकते हैं तो यह बहुत अच्छा है। अगर आप कुछ अच्छे कैच पकड़ सकते हैं और रन आउट कर सकते हैं, तो इससे बहुत फर्क पड़ता है।’’

 प्लेयर-ऑफ-द-मैच रसेल ने जीत का श्रेय टीम के प्रयास को दिया।

रसेल ने कहा, ‘‘यह खिलाड़ियों का पूरा टीम प्रयास है। हम सभी इस खेल के महत्व को जानते हैं। हम आखिरी चार ओवरों में अपना सब कुछ झोंकना चाहते थे और हमने यहीं किया।’’

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने इस बात पर निराशा जताई की वह अपने मैच को पूरी तरह से खत्म नहीं कर पाये।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं खुद के आउट होने से बहुत दुखी था। शायद मेरी तरफ से यह गलत अनुमान था, मुझे मैच को खत्म कर के आना चाहिये था। मुझे लगता है कि हमें आखिरी छह ओवरों में बेहतर विकल्प मिल सकते थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक ऐसा मैदान है जहां छक्के लगते हैं, इसलिए मुझे पता था कि अगर मैं रुका रहा तो मेरे पास बाउंड्री लगाने का मौका होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Japan T20 Live Telecast: भारत-जापान ऐतिहासिक टी-20 मैच का स्टार स्पोर्ट्स और फैनकोड पर होगा सीधा प्रसारण, जानें कब और कहां देखें मुकाबला लाइव

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है ऐतिहासिक पहला वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Palghar: नालासोपारा के जिला परिषद स्कूल में मिड-डे मील बनाते समय फटा प्रेशर कुकर; 2 छात्र और महिला रसोइया झुलसे, एक गंभीर छात्र मुंबई रेफर

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड