खेल की खबरें | वांडरर्स में जीत सही दिशा में उठाया कदम, तीसरे टेस्ट में रणनीति में अधिक बदलाव नहीं होगा: एल्गर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान डीन एल्गर के अनुसार भारत के खिलाफ वांडरर्स में जीत दक्षिण अफ्रीका की टीम के लिए सही दिशा में उठाया कदम है और सुधार की गुंजाइश के बावजूद अंतिम टेस्ट से पहले मेजबान टीम अपनी रणनीति में अधिक बदलाव नहीं करेगी।

जोहानिसबर्ग, आठ जनवरी कप्तान डीन एल्गर के अनुसार भारत के खिलाफ वांडरर्स में जीत दक्षिण अफ्रीका की टीम के लिए सही दिशा में उठाया कदम है और सुधार की गुंजाइश के बावजूद अंतिम टेस्ट से पहले मेजबान टीम अपनी रणनीति में अधिक बदलाव नहीं करेगी।

पहले टेस्ट में 113 रन की हार के बाद दक्षिण अफ्रीका ने वापसी करते हुए यहां दूसरे टेस्ट में सात विकेट की जीत के साथ तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर दी।

‘स्पोर्ट्स24’ ने एल्गर के हवाले से कहा, ‘‘यह सकारात्मक कदम है, इसमें कोई संदेह नहीं और सही दिशा में उठाया गया कदम।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें अब भी चुनौतीपूर्ण मुकाबलों का सामना करना है और इसमें मंगलवार से शुरू हो रहा अगला टेस्ट भी शामिल है। हमें अलग तरह की चुनौतियों का सामना करना होगा और महत्वपूर्ण यह होगा कि खिलाड़ी कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।’’

एल्गर ने दूसरी पारी में नाबाद 96 रन की पारी खेलने के अलावा रेसी वान डेर डुसेन और तेंबा बावुमा के साथ उपयोगी साझेदारियां करके अपनी टीम को जीत दिलाई। कप्तान का मानना है कि इस जीत से उनकी अनुभवहीन टीम अंतिम टेस्ट में जोश से भरी होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और इससे टीम में शामिल कई खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।’’

एल्गर ने कहा, ‘‘हमारी टीम थोड़ी अनुभवहीन है लेकिन हमें पता है कि सभी चीजें हमारे पक्ष में नहीं होंगी।’’

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच श्रृंखला का निर्णायक और अंतिम टेस्ट केपटाउन में न्यूलैंड्स में मंगलवार से खेला जाएगा और एल्गर का मानना है कि मेजबान टीम में सुधार की गुंजाइश है।

दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने कहा, ‘‘हमारा ध्यान कुछ विभागों पर है और केपटाउन टेस्ट से पहले हमें उन पर अधिक ध्यान देना होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपनी रणनीति का कड़ाई से पालन करना होगा इसलिए केपटाउन टेस्ट में हम अपनी रणनीति में अधिक बदलाव नहीं करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\