खेल की खबरें | विलियमसन को करानी होगी सर्जरी, वनडे विश्वकप से हो सकते हैं बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए चोटिल होने वाले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन इस साल के आखिर में भारत में होने वाले एकदिवसीय विश्वकप से बाहर हो सकते हैं।

वेलिंगटन, छह अप्रैल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए चोटिल होने वाले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन इस साल के आखिर में भारत में होने वाले एकदिवसीय विश्वकप से बाहर हो सकते हैं।

विलियमसन चोटिल होने के बाद न्यूजीलैंड लौट गए थे और मंगलवार को स्कैन से पुष्टि हुई कि उन्हें अपने दाएं घुटने का ऑपरेशन करवाना होगा।

विलियमसन अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस की तरफ से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ क्षेत्ररक्षण करते समय चोटिल हो गए थे।

न्यूजीलैंड क्रिकेट के बयान के अनुसार दाहिने हाथ के इस बल्लेबाज का अगले तीन सप्ताह के अंदर ऑपरेशन किया जाएगा।

विलियमसन ने यह खबर मिलने के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट और अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा,‘‘ पिछले दिनों मुझे बहुत सहयोग मिला और इसके लिए मैं गुजरात टाइटंस का आभार व्यक्त करता हूं। यह स्वाभाविक है कि इस तरह की चोट लगने से मैं निराश हूं लेकिन मेरा ध्यान अभी सर्जरी और उसके बाद फिटनेस हासिल करने पर है।’’

विलियमसन ने कहा,‘‘ इसमें कुछ समय लगेगा लेकिन मैं जल्द से जल्द मैदान पर उतरने के लिए अपनी तरफ से हर संभव प्रयास करूंगा।’’

इस तरह की चोट से उबरने और पूर्ण फिटनेस हासिल करने में काफी समय लग जाता है और इसे देखते हुए विलियमसन का अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे विश्वकप तक पूरी तरह फिट होना असंभव लगता है।

विलियमसन ने कहा,‘‘ मैं अगले कुछ महीनों में मुख्य कोच गैरी स्टीड और टीम का कैसे सहयोग कर सकता हूं इस पर ध्यान दे रहा हूं।’’

न्यूजीलैंड के कोच स्टीड को भी लगता है कि विलियमसन का विश्वकप से पहले फिट होना मुश्किल लगता है।

उन्होंने कहा,‘‘ हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है लेकिन अभी की स्थिति को देखते हुए यह असंभव लगता है। हमारी भावनाएं अभी केन के साथ हैं। यह उनके लिए मुश्किल समय है। यह ऐसी चोट नहीं है जिसकी आप उम्मीद कर रहे थे। यह वास्तव में करारा झटका है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड