खेल की खबरें | विलियमसन भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से भी बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन कमर की मांसपेशियों में खिंचाव से अभी पूरी तरह नहीं उबरे हैं जिस कारण वह भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में भी नहीं खेल पाएंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने मंगलवार को यह घोषणा की।

पुणे, 22 अक्टूबर न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन कमर की मांसपेशियों में खिंचाव से अभी पूरी तरह नहीं उबरे हैं जिस कारण वह भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में भी नहीं खेल पाएंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने मंगलवार को यह घोषणा की।

बेंगलुरु में पहला मैच आठ विकेट से जीतने के बाद न्यूजीलैंड तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे है। दूसरा मैच गुरुवार से यहां खेला जाएगा।

विलियमसन श्रीलंका के खिलाफ हालिया टेस्ट श्रृंखला के दौरान चोटिल हो गए थे। वह अभी तक भारत में टीम से नहीं जुड़े हैं।

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा कि विलियमसन की प्रगति अच्छी है लेकिन अभी तक वह पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं।

न्यूजीलैंड क्रिकेट के बयान में स्टीड ने कहा,‘‘हम केन की प्रगति पर निगरानी रखे हुए हैं और वह सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं लेकिन अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हैं। हमें उम्मीद है कि उनमें आगामी दिनों में और सुधार देखने को मिलेगा और वह तीसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम उन्हें पूरी तरह से फिट होने के लिए जितना संभव हो सके उतना समय देंगे, लेकिन निश्चित रूप से हम इस मामले में सतर्कता बरतते रहेंगे।’’

तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच एक नवंबर से मुंबई में खेला जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Gujarat Local Body Elections 2026: सोशल मीडिया स्टार Ankita Parmar लड़ेंगी स्थानीय निकाय चुनाव, BJP ने वडोदरा की Gujarat Local Body Elections 2026: सोशल मीडिया स्टार Ankita Parmar लड़ेंगी स्थानीय निकाय चुनाव, BJP ने वडोदरा की पोर' सीट से दिया टिकट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Streaming In India: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

Mumbai local Train Mega Block Update: मध्य और हार्बर लाइन पर रविवार 12 अप्रैल को रहेगा मुंबई लोकल ट्रेन का मेगा ब्लॉक; यात्रा से पहले पढ़ें पूरा शेड्यूल