खेल की खबरें | विलियम्स और मुजरबानी चमके, जिंबाब्वे ने सुपर ओवर में पाकिस्तान को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सीन विलियम्स के नाबाद शतक के बाद तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी की धारदार गेंदबाजी से जिंबाब्वे ने मंगलवार को तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में पाकिस्तान को सुपर ओवर में हरा दिया।

रावलपिंडी, तीन नवंबर सीन विलियम्स के नाबाद शतक के बाद तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी की धारदार गेंदबाजी से जिंबाब्वे ने मंगलवार को तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में पाकिस्तान को सुपर ओवर में हरा दिया।

पाकिस्तान की टीम हालांकि 2-1 से श्रृंखला जीतने में सफल रही।

यह भी पढ़े | Fantasy Leagues Apps: विराट कोहली और BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की बढ़ी मुश्किलें, फैंटेसी स्पोर्ट्स एप्स प्रमोट करने को लेकर मद्रास हाईकोर्ट का नोटिस.

मुजरबानी ने सुपर ओवर में शानदार गेंदबाजी की जिससे इफ्तिकार अहमद और खुशदिल शाह के विकेट गंवाने वाला पाकिस्तान दो रन ही बना पाया जिसके बाद टेलर और रजा ने शाहीन शाह अफरीदी की तीसरी गेंद पर ही अपनी टीम को जीत दिला दी।

यह श्रृंखला विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा थी जिससे पाकिस्तान ने दो जीत से 20 जबकि जिंबाब्वे ने एक जीत से 10 अंक हासिल किए।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Satta Matka: आईपीएल मैच में सट्टा लगाने के आरोप में दो गिरफ्तार.

पाकिस्तान ने अपना पांचवां वनडे खेल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनेन की बदौलत जिंबाब्वे का स्कोर 22 रन पर तीन विकेट कर दिया था लेकिन विलियम्स के नाबाद 118, ब्रेंडन टेलर के 56 और सिकंदर रजा के 45 रन की बदौलत टीम छह विकेट पर 278 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

विलियम्स ने टेलर के साथ चौथे विकेट के लिए 84, वेस्ली माधवेरे (33) के साथ पांचवें विकेट के लिए 75 और रजा के साथ छठे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी करके जिंबाब्वे को संभाला।

पाकिस्तान की ओर से हसनेन ने 26 रन देकर पांच विकेट चटकाए।

इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी कप्तान बाबर आजम (125) के शतक और वहाब रियाज (52) के अर्धशतक से नौ विकेट पर 278 रन बनाए। मुजरबानी ने 49 रन देकर पांच विकेट चटकाए।

जिंबाब्वे के पास नियमित ओवरों में ही जीत दर्ज करने का मौका था लेकिन पहले रजा ने रियाज का कैच टपका दिया और फिर मैच की अंतिम गेंद पर तेंडाई चिसोरो ने मिसफील्ड की जिससे गेंद चार रन के लिए चली गई और मैच टाई हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू