देश की खबरें | कृषि कानून वापस होने तक डटे रहेंगे : टिकैत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने बृहस्पतिवार को कहा कि जब तक केंद्र द्वारा विवादित कृषि कानूनों को निरस्त नहीं किया जाता तब तक किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

गाजियाबाद, 11 नवंबर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने बृहस्पतिवार को कहा कि जब तक केंद्र द्वारा विवादित कृषि कानूनों को निरस्त नहीं किया जाता तब तक किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

किसान नेता ने जोर देकर कहा कि केवल विवादास्पद कानूनों को निरस्त करने से ही विरोध का अंत सुनिश्चित होगा।

टिकैत ने हिंदी में ट्वीट किया, “जब तक तीनों काले कानूनों की वापसी और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गारंटी कानून नहीं बनता तब तक आन्दोलन देश भर में जारी रहेगा ।”

उन्होंने कहा, “बिल वापसी ही घर वापसी है।”

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि यह आंदोलन “जल, जंगल और जमीन” की सुरक्षा के लिये है।

भाकियू किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) का हिस्सा है और नवंबर 2020 से दिल्ली के तीन सीमा बिंदुओं सिंघू, टीकरी और गाजियाबाद में प्रदर्शन कर रहा हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती: LPG कार्गो 'शिवालिक' मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, 46,000 मीट्रिक टन गैस की होगी आपूर्ति

\