खेल की खबरें | जल्द दमदार वापसी करूंगा : अय्यर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कंधे की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ वर्तमान वनडे श्रृंखला और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर होने वाले भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने गुरुवार को कहा कि वह जल्द ही दमदार वापसी करने के लिये प्रतिबद्ध हैं।

पुणे, 25 मार्च कंधे की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ वर्तमान वनडे श्रृंखला और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर होने वाले भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने गुरुवार को कहा कि वह जल्द ही दमदार वापसी करने के लिये प्रतिबद्ध हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार को पहले वनडे के दौरान क्षेत्ररक्षण करते समय अय्यर के बायें कंधे की हड्डी खिसक गयी थी जिसका उन्हें आपरेशन करवाना पड़ेगा। इसके कारण वह कम से कम चार महीने तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे।

अय्यर ने ट्वीट किया, ‘‘कहा जाता है न कि जितना बड़ा झटका उतनी दमदार वापसी। मैं जल्द ही वापसी करूंगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपके संदेशों को पढ़ रहा हूं तथा इस प्यार और समर्थन से अभिभूत हूं। सभी का तहेदिल से आभार। ’’

इस 26 वर्षीय बल्लेबाज के इंग्लिश काउंटी टीम लंकाशर की तरफ से एकदिवसीय टूर्नामेंट में खेलने की संभावना भी नहीं है।

लंकाशर ने 23 जुलाई से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिये अय्यर को अनुबंधित करने की घोषणा सोमवार को की थी।

इंग्लैंड की पारी के आठवें ओवर में शार्दुल ठाकुर की गेंद को जॉनी बेयरस्टॉ ने ड्राइव किया जिसे रोकने के लिये अय्यर ने डाइव लगायी और वह चोटिल हो गये। वह दर्द से कराह उठे और उन्हें तुरंत मैदान छोड़ना पड़ा था।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को बताया था कि अय्यर के बायें कंधे की हड्डी खिसक गयी है।

अय्यर ने आईपीएल के पिछले सत्र में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई की थी। उनकी अनुपस्थिति में दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत, आस्ट्रेलियाई स्टीव स्मिथ या ऑफ स्पिनर आर अश्विन को कप्तानी सौंप सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Winner Prediction: क्या लगातार तीसरी जीत दर्ज कर फाइनल से पहले अपना दबदबा कायम रख पाएगा श्रीलंका? मैच से पहले जानें कौन सी टीम मार सकती है बाजी

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Gaddafi Stadium Pitch Report: गद्दाफी स्टेडियम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Preview: आज गद्दाफी स्टेडियम में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच होगी भिड़ंत, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Lahore Weather Update: लाहौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल