देश की खबरें | पार्टी के नोटिस का जवाब दूंगा: अनिल विज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को कहा कि वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मोहन लाल बडौली पर बार-बार निशाना साधने को लेकर पार्टी द्वारा उन्हें जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब देंगे।

चंडीगढ़, 11 फरवरी हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को कहा कि वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मोहन लाल बडौली पर बार-बार निशाना साधने को लेकर पार्टी द्वारा उन्हें जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब देंगे।

बडौली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सोमवार को विज को नोटिस जारी किया गया और पार्टी ने मंत्री से तीन दिन के भीतर लिखित जवाब मांगा है।

हवाई अड्डे के बाहर यहां पत्रकारों से बातचीत में विज ने कहा कि वह पिछले तीन दिन से बेंगलुरु में थे और घर पहुंचने के बाद अपना जवाब तैयार करेंगे।

हरियाणा के अंबाला कैंट स्थित अपने घर जाने से पहले ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री विज ने शाम में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं घर जाऊंगा, ठंडे पानी से नहाऊंगा, खाना खाऊंगा और अपना जवाब लिखने बैठूंगा, जिसे मैं आलाकमान को भेजूंगा।’’

प्रदेश भाजपा प्रमुख बडौली ने विज को जारी नोटिस में कहा, ‘‘आपको सूचित किया जाता है कि आपने हाल में पार्टी (के प्रदेश) अध्यक्ष (बडौली) और मुख्यमंत्री पद के खिलाफ सार्वजनिक बयान दिए हैं। ये गंभीर आरोप हैं और पार्टी की नीति और आंतरिक अनुशासन के खिलाफ हैं।’’

इसमें कहा गया, ‘‘हम आपसे तीन दिन के भीतर इस विषय पर लिखित स्पष्टीकरण देने की अपेक्षा करते हैं।’’

अंबाला कैंट से सात बार के विधायक विज (71) लगातार सैनी पर निशाना साध रहे थे। हालांकि, मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे को तवज्जो नहीं दी और दावा किया था कि विज नाराज नहीं हैं और पार्टी के वरिष्ठ नेता होने के नाते उन्हें अपनी बात कहने का अधिकार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी