देश की खबरें | बेलारूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैत्री मैच खेलेंगे: स्टिमक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय फुटबॉल टीम कोच इगोर स्टिमक ने सोमवार को कहा कि भारत अगले हफ्ते बेलारूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में खेल रहा है, हालांकि एआईएफएफ यूरोपीय देश के खिलाफ ‘संभावित प्रतिबंधों’ के बारे में फीफा से लगातार संपर्क में हैं।

नयी दिल्ली, 14 मार्च राष्ट्रीय फुटबॉल टीम कोच इगोर स्टिमक ने सोमवार को कहा कि भारत अगले हफ्ते बेलारूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में खेल रहा है, हालांकि एआईएफएफ यूरोपीय देश के खिलाफ ‘संभावित प्रतिबंधों’ के बारे में फीफा से लगातार संपर्क में हैं।

बेलारूस ने रूस के यूक्रेन पर हमले का समर्थन किया है।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) अधिकारियों ने कहा कि रूस और बेलारूस पर वैश्विक खेल बहिष्कार के बाद भारत 26 मार्च को बहरीन के मनामा में बेलारूस के खिलाफ खेलने से बचने की कोशिश कर रहा था।

विश्व फुटबॉल संस्था फीफा ने रूस को निलंबित कर दिया है लेकिन बेलारूस के लिये अभी तक इस तरह की कोई घोषणा नहीं की है।

स्टिमक से जब बेलारूस के खिलाफ मैच की स्थिति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘यह सामान्य की तरह है। हम बहरीन में उनका (बहरीन का) सामना करने जा रहे हैं। बहरीन इन मैचों की मेजबानी कर रहा है। इसलिये अभी तक इस स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम फीफा से सभी चीजों के बारे में लगातार संपर्क में हैं कि यूक्रेन में क्या हो रहा है और बेलारूस पर संभावित प्रतिबंध के बारे में भी, लेकिन जहां तक हमारा संबंध है तो हम मैच खेल रहे हैं। ’’

भारतीय टीम अपने करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री के बिना होगी जो चोट के कारण बाहर हैं। भारत 23 मार्च को मेजबान बहरीन से भिड़ेगा और फिर तीन दिन बाद उसका सामना बेलारूस से होगा।

ये अभ्यास मैच जून में कोलकाता में भारत के एशियाई कप अंतिम दौर के क्वालीफायर की तैयारियों का हिस्सा हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू