देश की खबरें | हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीती तो शंभू सीमा खोल देंगे: हुड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव में सत्ता में आती है तो वह किसानों के लिए शंभू सीमा खोल देगी।

अंबाला, 23 सितंबर कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव में सत्ता में आती है तो वह किसानों के लिए शंभू सीमा खोल देगी।

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा, फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित अपनी मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए किसानों द्वारा दिल्ली चलो मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं। वे 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू एवं खनौरी सीमा पर डटे हुए हैं, जब सुरक्षा बलों ने उनके मार्च को रोक दिया था।

सोमवार को एक चुनावी रैली में हुड्डा ने भाजपा पर लोकतंत्र में ‘‘कोई विश्वास नहीं’’ रखने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘इस तानाशाह सरकार ने पहले तीन किसान विरोधी कानून थोपे और फिर जब किसानों ने इन कानूनों का विरोध किया तो उन पर लाठियां और गोलियां चलाईं। सड़कें खोद दी गईं...और हरियाणा सरकार ने किसानों को शंभू सीमा पर रोक दिया। इससे व्यापारियों को भी भारी नुकसान हो रहा है।’’

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि जब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो शंभू सीमा खोल दी जाएगी और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की किसानों की मांग को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं। कांग्रेस की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष चौधरी उदयभान और अंबाला के सांसद वरुण चौधरी ने भी जनसभा को संबोधित किया और लोगों से पार्टी के लिए वोट देने की अपील की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Tara Sutaria Buys New Home: वीर पहारिया से ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया ने खरीदा नया घर, ‘Toxic’ रिलीज से पहले नई शुरुआत (View Post)

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Score Update: मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\