पंजाब में शांति भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शेंगे: CM भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य की शांति एवं सौहार्द्र में खलल डालने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. उनका यह बयान पंजाब पुलिस द्वारा कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के बाद आया है.

मुख्यमंत्री भगवंत मान (Photo Credits PTI)

चंडीगढ़, 21 मार्च : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य की शांति एवं सौहार्द्र में खलल डालने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. उनका यह बयान पंजाब पुलिस द्वारा कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के बाद आया है. पुलिस ने शनिवार को सिंह तथा उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की थी. हालांकि, सिंह जालंधर में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. पुलिस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए मान ने कहा कि उन्हें लोगों के कई फोन आए जिसमें उनकी सरकार की प्रशंसा की गयी है.

मान ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘लोग मुझे कह रहे हैं, आपने अच्छा काम किया है. पंजाब में शांति एवं सौहार्द्र होना चाहिए. इस मामले में हम आपका समर्थन करेंगे.’’ मान ने कहा कि पंजाब की शांति, सौहार्द्र तथा देश की प्रगति उनकी शीर्ष प्राथमिकताएं हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हम देश के खिलाफ काम कर रही किसी भी ताकत को बख्शेंगे नहीं.’’ उन्होंने कहा कि लोगों ने चुनावों में भारी जनादेश देकर आम आदमी पार्टी (आप) को एक जिम्मेदारी दी है. यह भी पढ़ें : Uttarakhand: राज्य के अधिकांश इलाकों में अगले 24 घंटे मौसम के तेवर रहेंगे तल्ख, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं इस अभियान (सिंह तथा वारिस पंजाब दे के खिलाफ) में सहयोग के लिए तीन करोड़ पंजाबियों का आभार व्यक्त करता हूं. राज्य से किसी भी अप्रिय घटना की एक भी खबर नहीं है. इसने मेरा विश्वास बढ़ाया है कि लोग शांति एवं प्रगति चाहते हैं.’’ उन्होंने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में उनकी पार्टी ‘‘100 फीसदी धर्मनिरपेक्ष दल’’ है. मान ने कहा, ‘‘हम धर्म, जाति और नफरत के नाम पर कभी राजनीति नहीं करते.’’

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड