देश की खबरें | किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे : योगी आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमजोर लोगों को सताने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए सोमवार को कहा कि सरकार किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी।

गोरखपुर, 31 जुलाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमजोर लोगों को सताने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए सोमवार को कहा कि सरकार किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी।

आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने एवं कमजोर लोगों को परेशान करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि सरकार किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने देने और हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने के लिए संकल्पित है।

जनता दर्शन के संबंध में जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने करीब 400 लोगों से मुलाकात की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने इलाज के लिए आर्थिक मदद मुहैया कराने का अनुरोध करने वाले लोगों को सरकार की ओर से सहायता किए जाने का आश्वासन दिया।

उन्होंने अधिकारियों को राजस्व एवं पुलिस से जुड़े मामलों को पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\