वेस्टइंडीज के टी20 विश्व कप से बाहर होने के कारणों की ‘पड़ताल’ करेंगे: सीडब्ल्यूआई प्रमुख स्केरिट

क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) के अध्यक्ष रिकी स्केरिट ने ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 विश्व कप के शुरुआती चरण से शर्मनाक तरीके से बाहर होने का ठीकरा बल्लेबाजों के ‘खराब शॉट चयन’ पर फोड़ते हुए वादा किया कि इस निराशाजनक प्रदर्शन की ‘गहनता से जांच’ की जायेगी.

वेस्टइंडीज खिलाड़ी - प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Getty Images)

किंग्स्टन, 22 अक्टूबर : क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) के अध्यक्ष रिकी स्केरिट ने ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 विश्व कप के शुरुआती चरण से शर्मनाक तरीके से बाहर होने का ठीकरा बल्लेबाजों के ‘खराब शॉट चयन’ पर फोड़ते हुए वादा किया कि इस निराशाजनक प्रदर्शन की ‘गहनता से जांच’ की जायेगी. दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम शुक्रवार को पहले दौर के ग्रुप मैच में आयरलैंड से नौ विकेट से हारकर टी20 विश्व कप से बाहर हो गयी थी.

सीडब्ल्यूआई की वेबसाइट पर जारी बयान में स्केरिट ने कहा, ‘‘ ऑस्ट्रेलिया में हमारी टीम के प्रदर्शन के परिणामों से मैं बहुत निराश हूं. मैं टीम के प्रदर्शन पर रोष जताने वाले प्रशंसकों के साथ हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘धीमी गेंदबाजी का सामना करने में हमारी कमजोरी ऑस्ट्रेलिया में भी दूर नहीं हुई. हमारे बल्लेबाजों के गलत शॉट चयन टी20 क्रिकेट में हमारे लिए परेशानी का सबब बन गया है. साल 2012 और 2016 में खिताब जीतने वाली कैरेबियाई टीम तीन मैचों में सिर्फ एक जीत के साथ ग्रुप चरण से बाहर हो गयी है. यह भी पढ़ें : India vs Pakistan: भारत का मुक़ाबला करने के लिए पाकिस्तान पूरी तरह से तैयार, नेट्स में जमकर बहाया पसीना- Watch Video

वेस्टइंडीज ने 2016 में अपने खिताबी जीत के बाद टी20 विश्व कप में खेले गए आठ मैचों में से छह में हार का सामना किया है.

स्केरिट ने कहा, ‘‘मैं अपने हितधारकों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि विश्व कप की तैयारी और प्रदर्शन के सभी पहलुओं पर पूरी तरह से ‘पोस्टमॉर्टम’ किया जाएगा और सभी मोर्चों पर क्रिकेट की गुणवत्ता और स्थिरता में सुधार के लिए सीडब्ल्यूआई की रणनीति को ध्यान में रखते हुए समाधान खोजा जाएगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ वेस्टइंडीज क्रिकेट किसी व्यक्ति या आयोजन से बड़ी है और इसे सभी हितधारकों के सुझाव और समर्थन की आवश्यकता है.’’

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट