देश की खबरें | मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीज़ की मौत के कारणों की जांच करेंगे: केरल की स्वास्थ्य मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने रविवार को कहा कि 22 वर्षीय युवक की मौत के कारणों की जांच करेंगे, जो हाल में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से लौटा था और एक दिन पहले कथित रूप से मंकीपॉक्स के कारण उसकी मृत्यु हो गई थी।

तिरुवनंतपुरम, 31 जुलाई केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने रविवार को कहा कि 22 वर्षीय युवक की मौत के कारणों की जांच करेंगे, जो हाल में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से लौटा था और एक दिन पहले कथित रूप से मंकीपॉक्स के कारण उसकी मृत्यु हो गई थी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उसके नमूनों की रिपोर्ट अब तक आई नहीं है। उन्होंने कहा कि मरीज युवा था और उसे कोई और बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी कोई अन्य दिक्कत नहीं थी, लिहाज़ स्वास्थ्य विभाग उसकी मौत के कारणों का पता लगा रहा है।

जॉर्ज ने कहा कि इस बात की जांच की जाएगी कि 21 जुलाई को यूएई से आने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराने में देरी क्यों की गई।

मंत्री ने मीडिया से कहा, ‘‘मंकीपॉक्स का यह खास प्रकार कोविड-19 जैसा उच्च स्तर का संक्रामक नहीं है लेकिन यह फैलता है। तुलनात्मक रूप से, मंकीपॉक्स के इस प्रकार से मृत्यु होने की दर कम है। इसलिए, हम जांच करेंगे कि इस विशेष मामले में 22 वर्षीय व्यक्ति की मौत क्यों हुई क्योंकि उसे कोई अन्य बीमारी या स्वास्थ्य समस्या नहीं थी।”

उन्होंने कहा कि चूंकि मंकीपॉक्स का यह प्रकार फैलता है, इसलिए इसे रोकने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं।

मंत्री ने यह भी कहा कि अन्य देशों से बीमारी के विशेष प्रकार के बारे में कोई अध्ययन उपलब्ध नहीं है जहां इस बीमारी का पता चला है और इसलिए केरल इस पर अध्ययन कर रहा है।

22 वर्षीय व्यक्ति की शनिवार सुबह त्रिशूर के एक निजी अस्पताल में कथित तौर पर मंकीपॉक्स के कारण मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\