देश की खबरें | अगले तीन दिन में ‘‘लैंडफिल साइट’’ का निरीक्षण करेंगे: एमसीडी की महापौर ओबेरॉय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की नवनिर्वाचित महापौर शैली ओबेरॉय ने बुधवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाला दिल्ली नगर निगम अगले तीन दिन में ‘‘लैंडफिल साइट’’ का निरीक्षण करेगा।

नयी दिल्ली, 22 फरवरी दिल्ली की नवनिर्वाचित महापौर शैली ओबेरॉय ने बुधवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाला दिल्ली नगर निगम अगले तीन दिन में ‘‘लैंडफिल साइट’’ का निरीक्षण करेगा।

पदभार ग्रहण करने के कुछ मिनट बाद उन्होंने सदन से कहा, “हमें लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मिलकर काम करना होगा।”

ओबेरॉय ने बुधवार को हुए महापौर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रेखा गुप्ता को 34 मतों के अंतर से हरा दिया। एमसीडी चुनाव होने के बाद तीन बार महापौर चुनाव कराने के प्रयास हुए थे, लेकिन सफलता नहीं मिली।

छह और 24 जनवरी तथा छह फरवरी को हुई पिछली बैठकों को महापौर और उप महापौर का चुनाव कराए बिना स्थगित कर दिया गया था।

चुनाव के बाद अपने कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए ओबेरॉय ने कुछ सवालों के जवाब दिए और फिर दिल्ली के उप महापौर चुनाव के संचालन की अध्यक्षता करने के लिए वापस सदन में चली गईं।

उप महापौर के लिये हुये चुनाव में आम आदमी पार्टी के आले मोहम्मद इकबाल ने भारतीय जनता पार्टी के कमल बागड़ी को 31 मतों से पराजित किया।

ओबेरॉय से जब पूछा गया कि महापौर के तौर पर उनकी प्राथमिकताएं क्या होंगी तो उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों को जो 10 गारंटी दी हैं और जो सपने उन्होंने दिल्ली के लिए देखे हैं, हम उन पर काम करेंगे।”

महापौर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना को भी धन्यवाद दिया।

ओबेरॉय ने कहा, “मैं सर्वोच्च न्यायालय को भी धन्यवाद देती हूं, जिसके आदेश के कारण आज शांतिपूर्ण ढंग से महापौर चुनाव हुआ।”

उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में मैं अपने कार्यकाल में सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगी। दिल्ली में कल से आधिकारिक तौर पर काम शुरू हो जाएगा और अगले तीन दिन में लैंडफिल साइट का निरीक्षण किया जाएगा।”

केजरीवाल ने ओबेरॉय की जीत पर दिल्ली की जनता को बधाई दी और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता जीत गई और ‘‘गुंडे’’ हार गए। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘गुंडे हार गए, जनता जीत गई। दिल्ली नगर निगम में आज दिल्ली की जनता की जीत हुई और गुंडागर्दी की हार। शैली ओबेरॉय के महापौर चुने जाने पर दिल्ली की जनता को बधाई।’’

उप महापौर इकबाल ने निर्वाचित होने के तुरंत बाद संवाददाताओं से कहा कि पूर्व में चुनाव नहीं होने के कारण ‘‘अब तक 80 दिन बर्बाद हो चुके हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आगामी दिन में, हम इन 80 दिन के नुकसान की भरपाई का प्रयास करेंगे। हम दिल्ली को एक बेहतर जगह बनाने के लिए चौबीसों घंटे काम करेंगे और उन सपनों को साकार करने में मदद करेंगे जो अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लिए देखे हैं।’’

आशीष अविनाश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\