देश की खबरें | झारखंड के भष्ट नेताओं को उल्टा लटका देंगे, कोयले की तस्करी रोकेंगे : अमित शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड में कथित भ्रष्टाचार और कोयला तस्करी के लिए झामुमो नीत गठबंधन की आलोचना करते हुए मंगलवार को राज्य के मतदाताओं से भाजपा के हाथ मजबूत करने का आग्रह किया ताकि ‘‘भ्रष्ट नेताओं को उल्टा लटकाया जा सके।’’

झरिया (झारखंड), 12 नवंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड में कथित भ्रष्टाचार और कोयला तस्करी के लिए झामुमो नीत गठबंधन की आलोचना करते हुए मंगलवार को राज्य के मतदाताओं से भाजपा के हाथ मजबूत करने का आग्रह किया ताकि ‘‘भ्रष्ट नेताओं को उल्टा लटकाया जा सके।’’

शाह ने यह भी घोषणा की कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में प्रत्येक घुसपैठिए की पहचान करेगी और उसे खदेड़ देगी।

उन्होंने राज्य के कोयला खनन क्षेत्र झरिया में भाजपा की एक रैली में कहा, ‘‘झारखंड में भाजपा के सत्ता में आने पर कोयले की तस्करी रोकी जाएगी...व्यापारियों को अब डरने की जरूरत नहीं है।’’

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में ‘‘भाजपा की सरकार बनने के बाद जनता का पैसा लूटने वाले झारखंड के भ्रष्ट नेताओं को बख्शा नहीं जाएगा।’’

शाह ने दावा किया, ‘‘हम भ्रष्ट नेताओं को सीधा करने के लिए उन्हें उल्टा लटका देंगे।’’

केंद्रीय मंत्री ने दावा किया, ‘‘हेमंत बाबू घुसपैठियों के लिए लाल कालीन बिछाकर उनका स्वागत करते हैं। हम झारखंड में भाजपा के सत्ता में आने पर उनकी पहचान करेंगे और उन्हें राज्य से बाहर खदेड़ देंगे।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठिए आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे हैं और उनकी जमीन हड़प रहे हैं।

शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आपका एक वोट झारखंड की किस्मत तय करेगा। यह भी तय करेगा कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाएं ‘लखपति’ बनेंगी या झारखंड के भ्रष्ट नेता अपनी तिजोरियां भरेंगे।’’

शाह ने दावा किया, ‘‘मोदी की गारंटी ‘पत्थर की लकीर’ हैं। झारखंड में भाजपा के सत्ता में आने पर महिलाओं का संपत्ति पंजीकरण एक रुपये में किया जाएगा।’’

कांग्रेस पर ‘‘अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति का आरक्षण छीनकर मुस्लिमों को देने’’ की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक समुदाय को आरक्षण नहीं देने देगी जैसी कि ‘‘कांग्रेस की योजना’’ है।

भाजपा नेता ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर भी कटाक्ष किया और मतदाताओं से भाजपा के प्रतीक चिह्न कमल के लिए इतनी जोर से बटन दबाने का अनुरोध किया कि उसका ‘‘करंट इटली में महसूस’’ हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस