शिअद-भाजपा सरकार के दौरान भ्रष्टाचार की सतर्कता विभाग से जांच कराएंगे: चरणजीत सिंह चन्नी

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि उनकी सरकार दशक पुराने शिअद-भाजपा शासन के दौरान हुए विवादित बिजली खरीद समझौतों समेत कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के सभी मामलों की सतर्कता विभाग से जांच कराएगी.

चरणजीत सिंह चन्नी (Photo Credits FB)

चंडीगढ़, 12 नवंबर : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि उनकी सरकार दशक पुराने शिअद-भाजपा शासन के दौरान हुए विवादित बिजली खरीद समझौतों समेत कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के सभी मामलों की सतर्कता विभाग से जांच कराएगी. उन्होंने कहा कि अपने ‘‘निजी निहित स्वार्थों’’ के लिए राजकोष ‘‘लूटकर’’ राज्य की अर्थव्यवस्था को ‘‘पटरी से उतारने’’ में शामिल सभी लोगों की जिम्मेदारी तय करने के लिए जांच की जाएगी.

विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के अंतिम दिन बिजली क्षेत्र (2006-07 से 2020-21) पर श्वेत पत्र सदन के पटल पर रखने के बाद चन्नी ने ‘‘शिरोमणि अकाली दल-भाजपा सरकार के ऐसे सभी बेईमान नेताओं का पर्दाफाश करने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहरायी जिन्होंने बालू, परिवहन और मादक पदार्थ के विभिन्न माफियाओं से गलत तरीके से धन जुटाये.’ यह भी पढ़ें : जल्दबाजी नहीं करना चाहता: स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बच्चों के कोविड-रोधी टीकाकरण पर कहा

उन्होंने बेअदबी के सभी मामलों में शामिल दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहरायी. उन्होंने कहा कि इसी तरह मादक पदार्थ के धंधे में शामिल ‘‘बड़ी मछलियों’’ को भी किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड