ताजा खबरें | यूपी की राजनीति में बदलाव तक लड़ाई जारी रखूंगी : प्रियंका

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कांग्रेस महासचिव और उत्‍तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी ने शनिवार को अपने प्रतिद्वंद्वियों पर जनता से जुड़े मुद्दे नहीं उठाने का आरोप लगाया।

गाजीपुर/जौनपुर (उत्तर प्रदेश), पांच मार्च कांग्रेस महासचिव और उत्‍तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी ने शनिवार को अपने प्रतिद्वंद्वियों पर जनता से जुड़े मुद्दे नहीं उठाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, “ये लोग विकास की बात नहीं करते, जनता से जुड़े मुद्दे नहीं उठाते। यूपी की राजनीति में जब तक सकारात्मक बदलाव नहीं आता, तब तक मैं प्रदेश के लोगों के हक की लड़ाई जारी रखूंगी।”

गाजीपुर में कांग्रेस की चुनावी सभा में प्रियंका ने कहा कि तीन साल पहले जब मैं प्रभारी बनकर उत्तर प्रदेश आई थी, तब पार्टी के कुछ बड़े नेता जो आज कांग्रेस छोड़ चुके हैं, मेरे पास आए और कहा कि अरे यहां से निकल जाइए, उत्तर प्रदेश में कुछ नहीं मिलने वाला है, यहां तो संघर्ष ही संघर्ष है।

प्रियंका ने कहा, “मैंने अपने भाई तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से बात की तो उन्होंने कहा कि प्रियंका उत्तर प्रदेश जाओ और संघर्ष करो, याद रखो जहां लोग दुख में हैं, उन पर अत्याचार हो रहा है, वहां जाकर उनसे जुड़े मुद्दों को उठाना जरूरी है।”

सोनभद्र, हाथरस, उन्नाव समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में घटी आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि मैंने देखा कि सोनभद्र में नरसंहार के बाद पुलिस-प्रशासन ने भू-माफिया की मदद की, लेकिन आदिवासियों को बचाने कोई नहीं आया।

उन्होंने कहा कि इसी तरह उन्नाव, हाथरस, लखीमपुर हर जगह पीड़ितों ने यही शिकायत की कि पुलिस तो हम पर दबाव डाल रही है, हमारी लड़ाई कौन लड़ेगा?

उन्‍होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में जहां भी अन्याय हुआ है, कांग्रेस ने न्याय की लड़ाई लड़ी है और मैं समझ चुकी हूं कि यहां की राजनीति कहीं भटक गई है।

कांग्रेस महासचिव ने सवाल किया कि यह कैसा राष्ट्रवाद है, जिसमें किसान का बेटा सीमा पर तैनात है और आप उसके साथ विश्वासघात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह खोखला राष्ट्रवाद है, यह राजनीतिक मंचों का राष्ट्रवाद है।

प्रियंका ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने रोजगार देने वाले जितने संस्थान बनाए थे, भाजपा सरकार ने सब अपने मित्रों को बेच डाले। उन्होंने कहा कि जो सरकार देश के नौजवानों को रोजगार नहीं दे सकती, वह अपने को राष्ट्रवादी नहीं कह सकती।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मेरे पिता प्रधानमंत्री थे, लोग उनसे सवाल करते थे, अपनी समस्याओं के समाधान के बारे में उनसे बात करते थे, लेकिन भाजपा ने लोकतंत्र को पलट दिया है।

प्रियंका ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री सिर्फ चुनावी मंचों पर जनता को दिखते हैं और कहते हैं कि आप पर उन्होंने बहुत बड़ा एहसान किया है, आप को एक बोरा राशन पकड़ा दिया है, एक गैस सिलिंडर दे दिया है।

कांग्रेस महासचिव ने दोहराया कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने के बाद रिक्त सरकारी पदों को भरा जाएगा।

गाजीपुर की जनसभा के बाद प्रियंका ने जौनपुर में कांग्रेस उम्मीदवार नदीम जावेद के समर्थन में आयोजित रोड शो में हिस्सा लिया और लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Score Update: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रनों से हराया, रोमारियो शेफर्ड ने चटकाए 5 विकेट, यहां देखें WI बनाम SCO मैच का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Live Streaming In India: कल न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Delhi Government One Year: दिल्ली सरकार के एक साल पूरे, CM रेखा गुप्ता करेंगी जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड पेश

\