देश की खबरें | दस विशाल विमानों को 2023 की शुरुआत तक फिर से संचालन में लाएंगे : एअर इंडिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एअर इंडिया ने रविवार को कहा कि वह संचालन से बाहर अपने 10 विशाल विमानों को 2023 की शुरुआत तक सेवा में शामिल करेगी।

नयी दिल्ली, सात अगस्त एअर इंडिया ने रविवार को कहा कि वह संचालन से बाहर अपने 10 विशाल विमानों को 2023 की शुरुआत तक सेवा में शामिल करेगी।

विशाल विमान में बड़ा ईंधन टैंक होता है, जिससे उसे भारत-अमेरिका तथा भारत-कनाडा जैसी लंबी दूरी के अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ान भरने में आसानी होती है।

एअरलाइन ने अपने बयान में कहा, ‘‘एअर इंडिया के विशाल विमानों के बेड़े में अभी 43 विमान हैं, जिनमें से 33 संचालन में हैं। यह बड़ा सुधार है क्योंकि एअरलाइन हाल फिलहाल तक 28 विमानों का संचालन कर रही थी।’’

उसने बताया कि बाकी के विमान 2023 की शुरुआत तक सेवा में वापस लौटेंगे।

एअर इंडिया ने रविवार को यह घोषणा की कि वह दिल्ली और कनाडा में वैंकूवर के बीच 31 अगस्त के बाद से दैनिक उड़ान सेवा शुरू करेगी। अभी वह दिल्ली-वैंकूवर मार्ग पर सप्ताह में तीन उड़ानों का संचालन करती है।

उसने कहा कि भारत और कनाडा के बीच बढ़ती आवाजाही को देखते हुए दिल्ली-वैंकूवर मार्ग पर उड़ानों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया गया है। बोइंग टाटा समूह द्वारा एअर इंडिया को खरीदे जाने के बाद उसके साथ निकटता से काम कर रहा है ताकि उन विमानों को सेवा में शामिल किया जा सकें, जो कोविड-19 महामारी तथा अन्य वजहों से लंबे समय से खड़े हुए हैं।

गौरतलब है कि टाटा समूह ने 27 जनवरी को एअर इंडिया का नियंत्रण अपने हाथ में लिया था।

एअर इंडिया के नव नियुक्त सीएमडी कैम्पबेल विल्सन ने रविवार को एक बयान में कहा कि दिल्ली-वैंकूवर मार्ग पर उड़ानों की संख्या में वृद्धि एअर इंडिया के बेड़े तथा अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को बढ़ाने की दिशा में पहला कदम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baramati Assembly By-Election 2026: सुनेत्रा पवार के खिलाफ 22 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस के आकाश मोरे ने नाम वापस लिया