खेल की खबरें | आईपीएल तक फिट हो जाऊंगा, पर कप्तानी को लेकर सुनिश्चित नहीं : अय्यर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे मैचों में खेलने के लिये फिट हो जाएंगे लेकिन इस बात को लेकर सुनिश्चित नहीं है कि उन्हें फिर से दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया जाएगा।

मुंबई, पांच जुलाई भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे मैचों में खेलने के लिये फिट हो जाएंगे लेकिन इस बात को लेकर सुनिश्चित नहीं है कि उन्हें फिर से दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया जाएगा।

यह 26 वर्षीय बल्लेबाज इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के दौरान चोटिल हो गया था। उनके बायें कंधे में चोट लगी थी जिसके कारण वह आईपीएल से बाहर हो गये थे।

अय्यर की अनुपस्थिति में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया था। जैव सुरक्षित वातावरण में कोविड-19 के मामले पाये जाने के बाद जब लीग को स्थगित किया गया था तब दिल्ली की टीम अंकतालिका में शीर्ष पर थी।

अय्यर ने कहा, ‘‘मेरे कंधे की उपचार प्रक्रिया मुझे लगता है पूरी हो गयी है। अब यह ताकत हासिल करने के अंतिम चरण में है।’’

उन्होंने ‘ग्रेड क्रिकेटर पॉडकास्ट’ में कहा, ‘‘इसमें लगभग एक महीने का समय लगेगा। अभ्यास चल रहा है। इसके अलावा मुझे लगता है कि मैं आईपीएल के लिये उपलब्ध रहूंगा। ’’

अय्यर की अगुवाई में दिल्ली की टीम 2020 में उप विजेता रही थी। उस समय भी आईपीएल यूएई में खेला गया था। दिल्ली फाइनल में मुंबई इंडियन्स से हार गया था।

अय्यर से पूछा गया कि क्या उनकी दिल्ली के कप्तान के रूप में वापसी होगी, उन्होंने कहा, ‘‘मैं कप्तानी के बारे में नहीं जानता। यह मालिकों के हाथ में है। लेकिन टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है और हम शीर्ष पर हैं और मेरे लिये यह मायने रखता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य ट्राफी हासिल करना है। इससे पहले दिल्ली कभी चैंपियन नहीं बना है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Winner Prediction: क्या लगातार तीसरी जीत दर्ज कर फाइनल से पहले अपना दबदबा कायम रख पाएगा श्रीलंका? मैच से पहले जानें कौन सी टीम मार सकती है बाजी

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Gaddafi Stadium Pitch Report: गद्दाफी स्टेडियम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Preview: आज गद्दाफी स्टेडियम में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच होगी भिड़ंत, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

Sri Lanka vs England 6th ODI Match Lahore Weather Update: लाहौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल