देश की खबरें | राजस्थान में पत्नी के परिवार ने शख्स की हत्या की: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में एक शख्स की उसकी पत्नी के रिश्तेदारों ने कथित तौर पर हत्या कर दी और नागौर जिले में शनिवार को उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, 15 जून राजस्थान में एक शख्स की उसकी पत्नी के रिश्तेदारों ने कथित तौर पर हत्या कर दी और नागौर जिले में शनिवार को उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नागौर के रातंगा गांव निवासी सहदेवराम (28) का करिश्मा नामक लड़की से प्रेम संबंध था और दोनों ने पिछले साल नवंबर में अदालत में शादी कर ली थी।

उनके मुताबिक, शनिवार को वह अपने पिता के साथ प्रतियोगी परीक्षा देने के लिए नागौर से अजमेर पहुंचा था और बस स्टैंड पर उसकी पत्नी की बहन और उसका पति (साली और साडू) मिले और उसे बस स्टैंड के बाहर ले गए।

सहदेवराम ने अपने पिता से बस स्टैंड पर इंतजार करने को कहा और जब वह देर तक नहीं लौटा तो उसके पिता ने उसकी तलाश शुरू की और स्थानीय थाने में शिकायत दी। उन्होंने आशंका जताई कि उसके साथ कोई अनहोनी हो सकती है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शाम को सहदेवराम का शव नागौर जिले के एक खेत में मिला और प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई है।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा मामले की आगे जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू