देश की खबरें | केरल में पत्नी की अदला-बदली मामले में शिकायतकर्ता की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में पत्नियों की अदला-बदली के सनसनीखेज मामले की शिकायतकर्ता एक महिला की शुक्रवार को उसके पिता के आवास पर कथित रूप से हत्या कर दी गई।

कोट्टयम (केरल), 19 मई केरल में पत्नियों की अदला-बदली के सनसनीखेज मामले की शिकायतकर्ता एक महिला की शुक्रवार को उसके पिता के आवास पर कथित रूप से हत्या कर दी गई।

पुलिस के मुताबिक आज सुबह सबसे पहले महिला (26) के बच्चों ने ही अपनी मां को पास के मनारकाडु स्थित घर में खून से लथपथ पाया। फिर बच्चों ने पड़ोसियों को इस बारे में सूचित किया जिन्होंने परिवार के सदस्यों को फोन किया, जिसके बाद पुलिस पहुंची और आगे की कार्रवाई की।

महिला पत्नियों की अदला-बदली मामले में आरोपी अपने पति से अलग रह रही थी।

यह घटना उस समय हुई जब महिला के पिता और भाई काम पर गए थे और बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे।

पुलिस के मुताबिक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है तथा इस जघन्य अपराध को किसने अंजाम दिया, इसकी जांच की जा रही है।

महिला के पिता ने पुलिस को बयान दिया है, जिसमें उसके पति पर इस हत्या को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है। महिला के शव को कोट्टयम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि इस साल जनवरी में पुलिस ने इस महिला की शिकायत के आधार पर पत्नियों की अदला-बदली में शामिल एक गिरोह का पर्दाफाश किया था। इस मामले में संलिप्तता के आरोप में महिला के पति सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू