देश की खबरें | कोरोना काल में बतौर पायलट देश सेवा में जुटी फुटबॉलर गौरमांगी सिंह की पत्नी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी के बीच दुनिया के अलग अलग हिस्सों से भारतीयों को स्वदेश लाने में जुटी बोइंग 787 ड्रीमलाइनर की पायलट कमांडर पुष्पांजलि पोत्सांगबाम पिछले चार महीने से अपने पति मशहूर फुटबॉलर गौरमांगी सिंह से मिल नहीं सकी है लेकिन उसे इसका मलाल नहीं है ।

नयी दिल्ली, छह जुलाई कोरोना वायरस महामारी के बीच दुनिया के अलग अलग हिस्सों से भारतीयों को स्वदेश लाने में जुटी बोइंग 787 ड्रीमलाइनर की पायलट कमांडर पुष्पांजलि पोत्सांगबाम पिछले चार महीने से अपने पति मशहूर फुटबॉलर गौरमांगी सिंह से मिल नहीं सकी है लेकिन उसे इसका मलाल नहीं है ।

दिल्ली में रहने वाली एयर इंडिया की पायलट पुष्पांजलि सरकार के वंदे भारत अभियान के तहत दुनिया के अलग अलग देशों में फंसे भारतीयों को लाने में जुटी है ।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र पुलिस पर टुटा कोरोना का कहर: 24 घंटे के भीतर 279 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित, कुल संख्या 5,454 हुई.

गौरमांगी ने कहा ,‘‘ जब आपका अपना कोई देश के लिये कुछ कर रहा है तो अच्छा लगता है । खासकर ऐसे समय में । यह काफी कठिन और चुनौतीपूर्ण काम है । लेकिन अगर मैं कहूं कि चिंता नहीं होती तो यह झूठ होगा ।’’

पुष्पांजलि पिछले 11 साल से एयर इंडिया में काम कर रही है ।

यह भी पढ़े | Coronavirus: सीएम अरविंद केजरीवाल और डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया ने राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का दौरा किया.

जल्दी ही दिल्ली आने वाले गौरमांगी ने कहा ,‘‘ पिछले सप्ताह वह लागोस में थी । वह सिर्फ अंतरराष्ट्रीय सेक्टर में ही सेवारत है ।’’

एक फ्लाइट उड़ाने के लिये तीन बार कोरोना टेस्ट से गुजरना होता है । रवानगी से पहले, आगमन पर और फिर पांच दिन के बाद ।

गौरमांगी ने कहा ,‘‘ यह काफी तनावपूर्ण है क्योंकि हमेशा डर लगा रहता है । मेरी पत्नी और उसके तमाम सहकर्मियों को सलाम जो डॉक्टरों और नर्सों की तरह मोर्चे पर डटे हुए हैं ।’’

उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्दी ही हालात सामान्य होंगे और खेल गतिविधियां बहाल होंगी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\